Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

मन्दाकिनी शरदोत्सव के चतुर्थ दिवस पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया शुभारंभ, मेला समिति को ₹2 लाख देने की घोषणा

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। अगस्त्यमुनि में आयोजित मन्दाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले के चतुर्थ दिवस पर कैबिनेट मंत्री एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भरत सिंह चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंजवाल ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के समक्ष मेले को राज्य स्तरीय पहचान के अनुरूप और अधिक भव्य स्वरूप प्रदान करने तथा नगर पंचायत अगस्त्यमुनि को नगर पालिका का दर्जा देने का आग्रह किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मन्दाकिनी शरदोत्सव जनपद का सबसे बड़ा मेला है, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय प्रतिभाओं और कृषि एवं औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष मेले को और अधिक भव्य एवं वृहद स्वरूप देने के लिए शासन-प्रशासन और जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी।उन्होंने कहा कि अगस्त्यमुनि को नगर पालिका बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा की जा चुकी है, जिसे शीघ्र अमल में लाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने मेला समिति को आयोजन के लिए ₹2 लाख की धनराशि देने की घोषणा भी की। मेले में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम कठैत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, वाचस्पति सेमवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री, जिला पंचायत सदस्य गंभीर बिष्ट, निर्मला बहुगुणा सहित मेला समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

गुरुवार, 12 नवंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box
Advertisement Box
अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
आज फोकस में

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

और भी पढ़ें

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

✕
[news_reels]
WhatsApp