Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

पहाड़ों की चुनौती, साइकिलिस्टों का जुनून! 658 KM की हिमालयन MTB रेस पहुंची रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा में होगा रात्रि विश्राम

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य और साहसिक पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित Ultimate Uttarakhand Himalayan MTB Challenge 2026 के प्रतिभागी रविवार को जनपद रुद्रप्रयाग पहुंच गए। 658 किलोमीटर लंबी इस चुनौतीपूर्ण अंतरराष्ट्रीय साइकिल रेस में देश-विदेश के साइकिलिस्ट प्रतिभाग कर रहे हैं। रेस में शामिल साइकिलिस्टों का रात्रि विश्राम तिलवाड़ा में होगा।

उत्तराखंड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता का यह पांचवां संस्करण है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) के तकनीकी सहयोग से 20 से 26 नवंबर तक इसका आयोजन किया जा रहा है। रेस मुक्तेश्वर (नैनीताल) से शुरू होकर मसूरी (देहरादून) तक 658 किलोमीटर का सफर तय करेगी।प्रतियोगिता के तहत साइकिलिस्ट विभिन्न दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण पर्वतीय मार्गों से होते हुए बागेश्वर से रुद्रप्रयाग पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 नवंबर को तिलवाड़ा में विश्राम दिवस रहेगा, जबकि 24 नवंबर को प्रतिभागी तिलवाड़ा से टिहरी की कोटी कॉलोनी के लिए रवाना होंगे।

Advertisement Box

हरियाणा के शिवेन रहे पहले स्थान पर: रेस के आज के चरण में हरियाणा के शिवेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं लद्दाख के त्सेवांग नोरबू द्वितीय और आर्मी एडवेंचर टीम के खुशिमान घरती तृतीय स्थान पर रहे। तीनों साइकिलिस्टों ने कठिन पर्वतीय रास्तों पर बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रशासन ने किए सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के इंतजाम: साइकिलिस्टों के सुरक्षित आवागमन और रात्रि विश्राम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर संबंधित विभागों एवं पुलिस प्रशासन ने निर्धारित रूट पर यातायात प्रबंधन, सुरक्षा और समन्वय की व्यवस्था सुनिश्चित की है। तिलवाड़ा में ठहरने, पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं के भी इंतजाम किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि यह साइकिल रेस कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के 10 जनपदों से होकर गुजर रही है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। साथ ही प्रदेश को साइकिलिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करना भी इसका लक्ष्य है।

इस दौरान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रविवार, 22 नवंबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box
Advertisement Box
वीबी-जी राम जी योजना, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहाड़ के लोंगों को मिलेगी बड़ी राहत
आज फोकस में

वीबी-जी राम जी योजना, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहाड़ के लोंगों को मिलेगी बड़ी राहत

QR कोड चढ़ावा प्रकरण फिर गरमाया! पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने खोला पुराना मामला, अब SIT जांच की मांग पर शासन ने दो जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
आज फोकस में

QR कोड चढ़ावा प्रकरण फिर गरमाया! पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने खोला पुराना मामला, अब SIT जांच की मांग पर शासन ने दो जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन
आज फोकस में

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
आज फोकस में

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp