Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

असम की धरती से कांग्रेस के नेताओं ने भरी हुंकार, कहा- ‘एकजुट होकर करेंगे BJP से मुकाबला’

Author Image
Written by
Amit Anand

कांग्रेस नेतृत्व ने असम के अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ गुरुवार को बैठक की, जिसमें अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन बोरा, लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई और प्रदेश के कई अन्य नेता शामिल थे। बैठक में खासतौर पर सत्तारूढ़ बीजेपी का एकजुट होकर मुकाबला करने का संकल्प लिया गया।

Advertisement Box

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बैठक के बाद कहा कि असम की जनता ने नफरत की राजनीति को नकारते हुए कांग्रेस की मोहब्बत और प्रगति की राजनीति को गले लगाने का मन बना लिया है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी अपनी बात रखी, जिसमें उन्होंने पार्टी के आगामी चुनावी अभियान को और अधिक मजबूत बनाने के लिए असम के नेताओं के प्रयासों को सराहा।

“मुख्यमंत्री राज्य को बेच रहे हैं”

असम कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह ने संवाददाताओं से कहा, “आज असम के हर क्षेत्र के कांग्रेस नेता इस बैठक में मौजूद थे। इस बैठक में आगामी असम विधानसभा चुनाव की रणनीति से जुड़ी चर्चा हुई।” उन्होंने दावा किया, “बैठक में यह बात भी रखी गई कि असम के मुख्यमंत्री राज्य को बेच रहे हैं, माफियागीरी कर रहे हैं और ‘सिंडिकेट’ चला रहे हैं, जिससे असम की जनता बहुत पीड़ित है।’’ सिंह के मुताबिक, बैठक में आगे ये भी तय हुआ कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी असम का दौरा करेंगे और वहां उनकी रैलियां होंगी। उन्होंने दावा किया कि असम में भाजपा और उसके मुख्यमंत्री घबराए हुए हैं, जबकि कांग्रेस बेहद मजबूती से काम कर रही है और असम की जनता के लिए लड़ रही है।

“बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे”

भूपेन बोरा ने कहा, ‘‘हमने संकल्प लिया है कि हम सभी एकजुट होकर आगामी चुनावों में असम से बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘हिमंत बिस्वा सरमा देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं और हमने मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार से जुड़े हुए सभी सबूत शीर्ष नेतृत्व के सामने रखे हैं।’’ बोरा ने कहा, ‘‘हम और हमारे सभी नेता जनता के बीच जाएंगे और भ्रष्टाचार के इन सबूतों को उनके सामने रखेंगे।’’

Assam Congress

Image Source : SOCIAL MEDIA

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में असम प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नेताओं की बैठक

चुनाव से पहले वार-पलटवार शुरू

असम में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने बीजेपी की सरकार और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर मोर्चा खोल रखा है। दूसरी तरफ, सरमा और बीजेपी ने हाल ही में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पर पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई’ से संबंध रखने का भी आरोप लगाया था। गोगोई ने इस आरोप को ‘‘हास्यास्पद’’ बताकर खारिज कर दिया था।

अब केरल के पार्टी नेताओं के साथ बैठक

कांग्रेस नेतृत्व शुक्रवार को केरल के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेगा। केरल के कांग्रेस नेताओं की बैठक इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि इन दिनों पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता शशि थरूर के अप्रसन्न होने की अटकलें हैं। तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य थरूर द्वारा एक अखबार में लिखे हालिया लेख पर विवाद पैदा हो गया है। इस लेख में उन्होंने केरल में निवेश के माहौल को बढ़ावा देने के लिए वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार की प्रशंसा की है। इसको लेकर वह केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ नेताओं के निशाने पर हैं। केरल में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है। केरल और असम में अगले साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

मंगलवार, 10 नवंबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box
Advertisement Box
मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप
आज फोकस में

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

और भी पढ़ें

बड़ी खबर: 23 साल बाद फिर सुर्खियों में जेनी प्रकरण, हरक सिंह रावत पर नए आरोपों से गरमाई उत्तराखंड की सियासत, मानसिक अस्पताल में रखने और जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने का लगाया आरोप, 23 वर्षीय बेटे के लिए मांगा पिता का नाम; दोबारा डीएनए जांच की उठाई मांग

✕
[news_reels]
WhatsApp