Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मंदिरों की सुरक्षा पर मंथन, नशाखोरी पर चिंता, अगस्त्यमुनि ब्लॉक सभागार में सीएलजी बैठक में उठी कठोर कार्यवाही मांग

दस्तक पहाड न्यूज/ अगस्त्यमुनि।। अगस्त्यमुनि ब्लॉक सभागार में सीओ प्रबोध घिल्डियाल के नेतृत्व में कम्युनिटी लायजन ग्रुप (सीएलजी) सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की कानून व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द एवं स्थानीय मंदिरों की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी ने मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही। ग्राम प्रधान सिल्ला लता चन्द ने कहा कि मंदिर हमारी आस्था और सांस्कृतिक विरासत का केंद्र हैं, जिनकी सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। हाट की प्रधान कलावती देवी व प्रधान हाट संजू देवी ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की। अरखुण्ड के प्रधान संग्राम सिंह ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। वहीं व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में व्यापारियों के सहयोग का भरोसा दिलाया। सीओ प्रबोध घिल्डियाल ने सभी सुझावों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और मंदिरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र वासियों ने युवाओं में बढ़ती नशाखोरी चिंता जताते हुए नगर क्षेत्र में पुलिस से गश्त लगाने की मांग की है। नगर सभासद सोना सजवाण एवं सुनील सजवाण ने सीओ प्रबोध घिल्डियाल को गुलदस्ता भेंट किया। इस अवसर पर कोतवाल गुमान सिंह नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी, ग्राम प्रधान सिल्ला लता चन्द, हाट की प्रधान संजू देवी, अरखुण्ड के प्रधान संग्राम सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी, हर्षवर्धन बैंजवाल, श्रीनन्द जमलोकी, मोहन रौतेला, दीपा देवी, सहित लोग उपस्थित रहे।

Advertisement Box
उत्तराखंड में आज आफत की बारिश! IMD ने चमोली, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में जारी किया ओलावृष्टि का अलर्ट
आज फोकस में

उत्तराखंड में आज आफत की बारिश! IMD ने चमोली, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में जारी किया ओलावृष्टि का अलर्ट

केदारनाथ हेली टिकट ठगों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का डिजिटल एक्शन, 347 फेसबुक पेज और 189 नंबर ब्लॉक, 118 बैंक खाते फ्रीज
आज फोकस में

केदारनाथ हेली टिकट ठगों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का डिजिटल एक्शन, 347 फेसबुक पेज और 189 नंबर ब्लॉक, 118 बैंक खाते फ्रीज

अगस्त्यमुनि की नितिन फिजिकल अकेडमी ने रचा इतिहास,80 में से 60 युवाओं का भारतीय सेना में फाइनल चयन
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि की नितिन फिजिकल अकेडमी ने रचा इतिहास,80 में से 60 युवाओं का भारतीय सेना में फाइनल चयन

उत्तराखंड में विधायक निधि के लिए ₹375 करोड़ जारी, हर विधायक को मिलेंगे ₹5 करोड़
आज फोकस में

उत्तराखंड में विधायक निधि के लिए ₹375 करोड़ जारी, हर विधायक को मिलेंगे ₹5 करोड़

“केदारनाथ-बदरीनाथ” के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी.आरटीआई से बड़ा खुलासा, भाजपा-संघ नेताओं के आवास व हेली किराए पर बीकेटीसी ने खर्च कर डाले लाखों रूपये
आज फोकस में

“केदारनाथ-बदरीनाथ” के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी.आरटीआई से बड़ा खुलासा, भाजपा-संघ नेताओं के आवास व हेली किराए पर बीकेटीसी ने खर्च कर डाले लाखों रूपये

जवाहरनगर में जल संस्थान का अजब घोटाला, जनता की योजना पर विभाग ने ही डाला “डाका”, छह साल बाद खुला पेयजल योजना का खेल, जिस योजना के लिए जनता ने संघर्ष किया उसका पानी मोहल्ले तक पहुंचा ही नहीं

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

रविवार, 31 मई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp