Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महाशिवरात्रि पर घोषित हुई केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू

दस्तक पहाड न्यूज ऊखीमठ।। उत्तराखंड के पवित्र धामों की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पांचवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि विधि-विधान और पंचांग गणना के अनुसार तय कर दी गई है। यह घोषणा शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में की गई।इस वर्ष चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत 22 अप्रैल से होगी। इसी दिन केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे और यात्रा का आधिकारिक शुभारंभ होगा।

22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

Advertisement Box

घोषणा के अनुसार, 22 अप्रैल सुबह 8 बजे वृष लग्न में बाबा केदारनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खोले जाएंगे। इस बार टी. गंगाधर लिंग को बाबा केदारनाथ धाम में मुख्य पुजारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर वर्ष की तरह इस साल भी देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के केदारनाथ पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

5 दिन पहले से शुरू हो जाएगी प्रक्रिया…

भैरवनाथ पूजा से शुरू होगी प्रक्रिया: कपाट खुलने की पारंपरिक धार्मिक प्रक्रिया के तहत 18 अप्रैल को भगवान भैरवनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही धाम खुलने से जुड़े अनुष्ठानों की औपचारिक शुरुआत मानी जाएगी।
19 अप्रैल को ऊखीमठ से डोली प्रस्थान: भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली 19 अप्रैल 2026 को शीतकालीन गद्दी स्थल उखीमठ से धाम के लिए प्रस्थान करेगी। डोली विभिन्न पड़ावों से होते हुए केदारपुरी पहुंचेगी, जहां कपाट खुलने से पूर्व अंतिम तैयारियां पूरी की जाएंगी।
22 अप्रैल को सुबह 8 बजे खुलेंगे कपाट: डोली के धाम पहुंचने के बाद शुभ मुहूर्त में 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। इसके साथ ही छह माह तक चलने वाली केदारनाथ यात्रा विधिवत शुरू हो जाएगी और देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

भाई दूज पर बंद हुए थे धाम के कपाट

इससे पहले 23 अक्टूबर 2025 को भाई दूज के अवसर पर केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए थे। कपाट बंद होने के बाद बाबा की डोली पैदल मार्ग से रवाना होकर लगभग 55 किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए 25 अक्टूबर को उखीमठ पहुंची थी, जहां ओंकारेश्वर मंदिर में शीतकालीन प्रवास शुरू हुआ। मंदिर समिति के अनुसार 2025 की यात्रा के दौरान 17,68,795 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। 2013 की आपदा के बाद यह दूसरा अवसर था जब इतनी बड़ी संख्या में भक्त धाम पहुंचे।

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

वसंत पंचमी के अवसर पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि पहले ही घोषित की जा चुकी है। बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को प्रातः 6:15 बजे ब्रह्म काल मुहूर्त में खोले जाएंगे।

अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम

गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरानुसार अक्षय तृतीया के दिन खोले जाते हैं। इस वर्ष 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है और इसी दिन दोनों धामों के कपाट खोले जाएंगे। कपाट खोलने का सटीक मुहूर्त मंदिर समिति की मौजूदगी में बाद में तय किया जाएगा।

चारधाम यात्रा की तिथियों की घोषणा के साथ ही उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन की तैयारियां तेज हो गई हैं और शिव भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार
आज फोकस में

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म
आज फोकस में

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन
आज फोकस में

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु
आज फोकस में

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 26 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp