Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

जिला कारागार रुद्रप्रयाग का संयुक्त निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं का लिया जायजा, नि:शुल्क विधिक सहायता एवं स्वास्थ्य सुविधाओं पर दिया जोर

दस्तक पहाड़ न्यूज। रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के मार्गदर्शन एवं माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश रुद्रप्रयाग के निर्देशन में बुधवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती पायल सिंह ने जिला कारागार रुद्रप्रयाग का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सचिव महोदया ने कारागार में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक अधिकारों तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मामलों के त्वरित निस्तारण संबंधी जानकारी भी दी।

Advertisement Box

इस अवसर पर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कारागार प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों को पौष्टिक भोजन, स्वच्छ पेयजल एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

सचिव महोदया ने कहा कि बंदियों को समय-समय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से उनके अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सेवाओं की जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से महिला बंदियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय की समान पहुंच सुनिश्चित करना है तथा कारागार में निरुद्ध व्यक्तियों को भी विधिक सहायता एवं न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता में शामिल है।

निरीक्षण के दौरान कारागार प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श भी किया गया।

शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box
Advertisement Box
जनता को कब तक आश्वासन देते रहेंगे?” दशज्यूला में सड़कों की अनदेखी पर अधिकारियों को जयवर्धन काण्डपाल ने सुनाई खरी-खरी, 31 अक्टूबर से आन्दोलन की चेतावनी
आज फोकस में

जनता को कब तक आश्वासन देते रहेंगे?” दशज्यूला में सड़कों की अनदेखी पर अधिकारियों को जयवर्धन काण्डपाल ने सुनाई खरी-खरी, 31 अक्टूबर से आन्दोलन की चेतावनी

देवभूमि के युवा सिर्फ झंडे उठाने के लिए हैं? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के युवा नेतृत्व के बीच चर्चा तेज, BJYM की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड गायब, युवा प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल
आज फोकस में

देवभूमि के युवा सिर्फ झंडे उठाने के लिए हैं? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के युवा नेतृत्व के बीच चर्चा तेज, BJYM की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड गायब, युवा प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल

उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा

“आज ये दल मा, भोल यै दल…” ग्यालू लाल की सियासत पर सटीक बैठी लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी की पंक्ति! रुद्रप्रयाग में हंसी का पात्र बने नेताजी, पांच दिन पहले भाजपा में गए, आज फिर कांग्रेस में लौटे

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पूरे पहाङ में उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
आज फोकस में

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पूरे पहाङ में उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

दिवाली से पहले आई राहत की खबर! UPI MDR पर टला फैसला, व्यापारियों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, जानें क्या रहेगा फ्री और कहां लगेगा शुल्क
आज फोकस में

दिवाली से पहले आई राहत की खबर! UPI MDR पर टला फैसला, व्यापारियों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, जानें क्या रहेगा फ्री और कहां लगेगा शुल्क

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp