Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

“नेकी की दीवार” बनी जरूरतमंदों का सहारा, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि की अनूठी पहल

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहयोग की भावना को एक नई दिशा देते हुए नगर पंचायत अगस्त्यमुनि द्वारा “RRR सेंटर – नेकी की दीवार (Wall of Kindness)” की सराहनीय पहल शुरू की गई है। “Reduce, Reuse, Recycle” की अवधारणा पर आधारित यह केंद्र न केवल स्वच्छ शहर अभियान को मजबूती दे रहा है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद का एक नया द्वार भी बन रहा है।
नगर पंचायत कार्यालय के निकट स्थापित इस RRR सेंटर में नागरिक अपने घरों में अनुपयोगी लेकिन उपयोग योग्य वस्तुएँ जमा कर सकते हैं। वहीं जिन लोगों को इन वस्तुओं की आवश्यकता है, वे यहाँ से निःशुल्क इन्हें प्राप्त कर सकते हैं। केंद्र में कपड़े, जूते-चप्पल, खिलौने, किताबें-कॉपी, बर्तन, प्लास्टिक सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुओं के लिए अलग-अलग खंड बनाए गए हैं, जिससे वस्तुओं का सुव्यवस्थित संग्रहण और वितरण संभव हो सके।

इस पहल का उद्देश्य केवल पुराने सामान का पुनः उपयोग करना ही नहीं, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और मानवता की भावना को भी बढ़ावा देना है। “जो आपके पास अधिक है, यहाँ छोड़ जाएँ… जो आपकी जरूरत का है, यहाँ से ले जाएँ” जैसी सोच इस अभियान की मूल भावना को दर्शाती है। नगर पंचायत द्वारा लगाए गए संदेश बोर्ड में पर्यावरण संरक्षण और मानवीय सहयोग का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन के साथ-साथ सतत विकास और संसाधनों के संरक्षण की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी ने कहा कि —
“RRR सेंटर केवल वस्तुओं के आदान-प्रदान का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। अक्सर लोगों के घरों में ऐसी अनेक वस्तुएँ होती हैं जो उनके लिए अनुपयोगी हो जाती हैं, लेकिन किसी जरूरतमंद के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती हैं। हमारी कोशिश है कि ‘नेकी की दीवार’ के माध्यम से जरूरतमंदों तक सम्मानपूर्वक सहायता पहुँचाई जाए और साथ ही शहर को स्वच्छ एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाया जाए।” उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक इस अभियान से जुड़ें और उपयोग योग्य वस्तुओं को RRR सेंटर में जमा कर समाजहित में योगदान दें।

Advertisement Box

स्थानीय लोगों ने की सराहना : स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अभियान सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण दोनों के लिए प्रेरणादायी है। लोगों का मानना है कि यदि इस प्रकार की पहल अन्य नगर क्षेत्रों में भी शुरू की जाए तो बड़ी मात्रा में संसाधनों की बर्बादी रोकी जा सकती है और जरूरतमंद परिवारों को सहायता मिल सकती है। यह RRR सेंटर अब अगस्त्यमुनि में “नेकी की दीवार” के रूप में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और समाज सेवा की एक नई मिसाल प्रस्तुत कर रहा है।

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर
आज फोकस में

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर

मां की ममता के आगे समय भी हार गया…”उत्तराखंड में 46 साल बाद मां को मिला बिछड़ा बेटा, बाबा के भेष में पहुंचा घर… आवाज सुनते ही पहचान गई 85 वर्षीय मां

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल
आज फोकस में

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम
आज फोकस में

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा
आज फोकस में

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 12 जून 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp