Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि में महिलाओं की श्रीरामलीला का भव्य मंचन, ताड़का वध एवं अहिल्या तारण लीला ने मोहा सभी का मन

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। अगस्त्यमुनि में हिमालयन वीरांगना संस्था के तत्वावधान में महिलाओं द्वारा आयोजित श्रीरामलीला का भव्य मंचन श्रद्धा, संस्कृति और नारी-शक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। यह रामलीला अब केवल सांस्कृतिक आयोजन न रहकर नारी-शक्ति, आस्था और भारतीय परंपरा का प्रेरणादायी सांस्कृतिक आंदोलन बन चुकी है।रामलीला के द्वितीय दिवस पर मंचित ताड़का वध एवं अहिल्या तारण लीला ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विश्व मंगलम् समिति के अध्यक्ष हर्षवर्द्धन बेंजवाल एवं एवं व्यापार मण्डल अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी तथा विशिष्ट अतिथियों शशिधर सेमवाल, गंगाराम सकलानी, चन्द्र सिंह नेगी, देवी प्रसाद भट्ट, विक्रम सिंह नेगी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं भगवान श्रीहरि की आरती के साथ हुआ। संस्था की कोषाध्यक्ष श्रीमती कुसुम भट्ट ने संचालन करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद भगवान विष्णु की आरती के साथ लीला का मंचन प्रारम्भ हुआ। मंचित प्रसंगों में मिथिला दरबार, अनावृष्टि से व्यथित प्रजा, राजा जनक द्वारा स्वर्ण हल चलाना और माता सीता का अवतरण, विश्वामित्र यज्ञ, दशरथ दरबार, राम-लक्ष्मण का वनगमन, ताड़का वध, मारीच-सुबाहु प्रसंग तथा अहिल्या उद्धार जैसे दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कलाकारों के सजीव अभिनय और भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मुख्य अतिथि हर्षवर्द्धन बेंजवाल ने कहा कि महिलाओं द्वारा इस प्रकार की दिव्य रामलीला का मंचन समाज में सांस्कृतिक चेतना और भारतीय संस्कारों को सशक्त करने का कार्य कर रहा है। त्रिभुवन सिंह नेगी ने कहा कि अगस्त्यमुनि की महिला रामलीला अब पूरे क्षेत्र की पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा निभाए जा रहे पात्रों की जीवंत प्रस्तुति नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। लीला में श्रीराम की भूमिका कु० शिवानी भट्ट, लक्ष्मण की भूमिका सृष्टि कठैत, राजा दशरथ की भूमिका श्रीमती अनीता राणा, राजा जनक की भूमिका श्रीमती रामेश्वरी बुटोला तथा ताड़का की भूमिका श्रीमती अनीता चौधरी ने निभाई। वहीं विश्वामित्र की भूमिका श्रीमती अनिता रावत और वशिष्ठ की भूमिका श्रीमती सत्येश्वरी रौथाण ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत की। मंच सज्जा, संगीत सहयोग एवं निर्देशन का कार्य अखिलेश नेगी, भूपेन्द्र बेंजवाल, ललिता रौतेला और प्रकाश बड़वाल ने संभाला। हारमोनियम पर श्री बी०पी० बमोला, तबले पर अभिनव, पैड पर अमन तथा बाँसुरी पर हिमांशु पंवार ने मधुर संगत दी। कार्यक्रम में वीरांगना संगठन की अध्यक्षा श्रीमती माधुरी नेगी, महिला रामलीला कमेटी की अध्यक्ष सावित्री देवी, अगस्त्य रामलीला समिति के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी, श्री जितेन्द्र रावत, ताजवर बिष्ट, आशुतोष नेगी, गिरीजेश सेमवाल, बीरेन्द्र नेगी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement Box

“केदारनाथ-बदरीनाथ” के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी.आरटीआई से बड़ा खुलासा, भाजपा-संघ नेताओं के आवास व हेली किराए पर बीकेटीसी ने खर्च कर डाले लाखों रूपये
आज फोकस में

“केदारनाथ-बदरीनाथ” के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी.आरटीआई से बड़ा खुलासा, भाजपा-संघ नेताओं के आवास व हेली किराए पर बीकेटीसी ने खर्च कर डाले लाखों रूपये

जवाहरनगर में जल संस्थान का अजब घोटाला, जनता की योजना पर विभाग ने ही डाला “डाका”, छह साल बाद खुला पेयजल योजना का खेल, जिस योजना के लिए जनता ने संघर्ष किया उसका पानी मोहल्ले तक पहुंचा ही नहीं

LED बल्ब के बाद अब इंडक्शन चूल्हे पर छिड़ेगा महाअभियान, खत्म होगा गैस चूल्हे का दौर, हर घर दिखेगा हाई-टेक स्टोव
आज फोकस में

LED बल्ब के बाद अब इंडक्शन चूल्हे पर छिड़ेगा महाअभियान, खत्म होगा गैस चूल्हे का दौर, हर घर दिखेगा हाई-टेक स्टोव

रेलवे सुरंग निर्माण से सूखा पानी, शिवांनदी के ग्रामीणों में भारी आक्रोश, महिलाओ ने दी अब ये चेतावनी, देखिए वीडियो
आज फोकस में

रेलवे सुरंग निर्माण से सूखा पानी, शिवांनदी के ग्रामीणों में भारी आक्रोश, महिलाओ ने दी अब ये चेतावनी, देखिए वीडियो

बाबा मद्महेश्वर के कपाट 21 मई को खुलेंगे:चल विग्रह उत्सव डोली कैलाश के लिए रवाना, पड़ावों पर रौनक
आज फोकस में

बाबा मद्महेश्वर के कपाट 21 मई को खुलेंगे:चल विग्रह उत्सव डोली कैलाश के लिए रवाना, पड़ावों पर रौनक

खुशखबरी : फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सूची में उत्तराखंड के पांच डीएम शामिल, रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा ने बनाई खास पहचान
आज फोकस में

खुशखबरी : फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सूची में उत्तराखंड के पांच डीएम शामिल, रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा ने बनाई खास पहचान

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 24 मई 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp