Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

3 अक्टूबर को अगस्त्यमुनि में लगेगा मानसिक दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर मौके पर जांच के बाद बनाए जाएंगे दिव्यांग प्रमाण पत्र

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। जनपद के मानसिक दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 3 अक्टूबर 2026 को क्रीड़ा भवन, अगस्त्यमुनि में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में मानसिक दिव्यांगजनों की आवश्यक जांच एवं परीक्षण कर मौके पर दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किए जाएंगे।

यह विशेष शिविर राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून एवं वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, श्रीनगर गढ़वाल के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य जनपद के अधिक से अधिक मानसिक दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना है, ताकि वे सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि शिविर की जानकारी अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई जाए और इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। सीडीओ ने विशेष रूप से आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर तक शिविर की सूचना पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी पात्र मानसिक दिव्यांग व्यक्ति प्रमाण पत्र से वंचित न रह जाए। जिला प्रशासन ने मानसिक दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि वे 3 अक्टूबर को क्रीड़ा भवन अगस्त्यमुनि पहुंचकर विशेष शिविर का लाभ उठाएं।

Advertisement Box

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 19 सितंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp