Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BKTC RTI मामले में नया मोड़, नेहा जोशी के बयान से उठे बड़े सवाल “जब पूरा भुगतान हमने किया था तो फिर रसीद के जरिए किसने लिया पैसा?”

दस्तक पहाड़ न्यूज रुद्रप्रयाग।। केदारनाथ धाम से जुड़ा BKTC (बदरी-केदार मंदिर समिति) का आरटीआई मामला अब नया मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए नेहा जोशी के बयान ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। नेहा जोशी ने साफ शब्दों में कहा है कि पिछले वर्ष बाबा केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान गायत्री भवन में रुके कमरों का पूरा भुगतान उन्होंने और उनके साथियों ने स्वयं नगद में किया था। ऐसे में आरटीआई में उनके नाम से भुगतान दर्शाया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।

नेहा जोशी ने अपने बयान में कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि BKTC द्वारा आरटीआई के जवाब में यह बताया गया है कि उनके और उनके साथियों के प्रवास का भुगतान समिति द्वारा किया गया था। उन्होंने इस दावे को पूरी तरह झूठ बताते हुए कहा कि डिजिटल पेमेंट की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण तीनों कमरों का भुगतान नगद किया गया था, जिसके साक्ष्य भी मौजूद हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि GMVN में लिए गए दो कमरों का भुगतान भी स्वयं किया गया था।नेहा जोशी ने सबसे बड़ा सवाल यह उठाया कि यदि भुगतान पहले ही किया जा चुका था, तो फिर उनके नाम से दोबारा रसीद कैसे काटी गई? उन्होंने इस पूरे मामले की गहन जांच की मांग करते हुए कहा कि यह या तो किसी साजिश के तहत किया गया कार्य है या फिर योजनाबद्ध तरीके से हो रही अनियमितता का हिस्सा।उन्होंने कहा कि आज वह स्वयं इस मामले की शिकार बनी हैं, लेकिन भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसी व्यवस्था का शिकार हो सकता है। नेहा जोशी ने मीडिया से भी निष्पक्ष जांच की अपील करते हुए कहा कि सभी संबंधित लोगों से सही सवाल पूछकर सच्चाई जनता के सामने लाई जानी चाहिए।इस बयान के सामने आने के बाद अब BKTC की कार्यप्रणाली और वित्तीय पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। यदि नेहा जोशी के दावे सही साबित होते हैं तो यह मामला केवल एक गलत रसीद का नहीं बल्कि गंभीर वित्तीय अनियमितता का रूप ले सकता है।फिलहाल पूरे मामले में BKTC की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया का इंतजार है, लेकिन सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में क्या सच सामने आता है।

Advertisement Box

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर
आज फोकस में

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर

मां की ममता के आगे समय भी हार गया…”उत्तराखंड में 46 साल बाद मां को मिला बिछड़ा बेटा, बाबा के भेष में पहुंचा घर… आवाज सुनते ही पहचान गई 85 वर्षीय मां

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल
आज फोकस में

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम
आज फोकस में

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा
आज फोकस में

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 12 जून 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp