Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पहाड़ के बच्चों की डिजिटल उड़ान, CKS फाउंडेशन ने भणज इंटर कॉलेज में दी 46 निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। CKS Foundation और टाटा ए.आई.ए. के सहयोग से विकासखंड अगस्त्यमुनि स्थित राजकीय इंटर कॉलेज भणज में आयोजित कार्यक्रम में 16 छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इनमें आयुष, अंजलि, मोक्ष, रिया समेत अन्य विद्यार्थी शामिल रहे। फाउंडेशन अब तक कुल 46 छात्रों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान कर चुका है।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पी.एल. आर्य, ट्रस्टी पूनम शर्मा, डायरेक्टर प्रिया शर्मा, CKS Foundation के प्रेसिडेंट चंद्र कुमार शर्मा, शिक्षक महिपाल रावत, बीना किमोठी, प्रदीप नेगी तथा दीपक सिंह मौजूद रहे। विद्यालय में छात्रों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देने वाले प्रदीप नेगी की छात्र-छात्राओं ने जमकर सराहना की। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें बेसिक कंप्यूटर, एमएस एक्सेल सहित कई महत्वपूर्ण विषय बेहद सरल और व्यावहारिक तरीके से सिखाए जा रहे हैं।
छात्रा अनिशा ने बताया कि उसने 6 महीने का निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स पूरा किया है, जो भविष्य में रोजगार और उच्च शिक्षा के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ के गरीब और ग्रामीण छात्रों के लिए यह एक शानदार अवसर है। वहीं छात्र मोक्ष शर्मा ने कहा कि प्रदीप सर और दीपक सर कंप्यूटर की बारीकियां बहुत अच्छे तरीके से समझाते हैं, जिससे सीखना आसान हो जाता है। CKS Foundation के प्रेसिडेंट चंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के छात्रों के लिए कंप्यूटर शिक्षा आज समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है। फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा देकर छात्रों को डिजिटल रूप से मजबूत बनाया जा रहा है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें।उन्होंने कहा कि फाउंडेशन केवल प्रशिक्षण ही नहीं दे रहा, बल्कि कंप्यूटर प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने का भी कार्य कर रहा है। यह पहल पहाड़ी क्षेत्रों के युवाओं को नई दिशा देने के साथ-साथ “डिजिटल भारत” के सपने को भी मजबूती प्रदान कर रही है।

Advertisement Box
उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर
आज फोकस में

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर

मां की ममता के आगे समय भी हार गया…”उत्तराखंड में 46 साल बाद मां को मिला बिछड़ा बेटा, बाबा के भेष में पहुंचा घर… आवाज सुनते ही पहचान गई 85 वर्षीय मां

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल
आज फोकस में

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम
आज फोकस में

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा
आज फोकस में

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 12 जून 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp