Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा सप्ताह: 4 जुलाई को अगस्त्यमुनि में होगा जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का सीडीओ ने लिया जायजा

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।।  प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत जनपद रुद्रप्रयाग में सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत 4 जुलाई को क्रीड़ा भवन, अगस्त्यमुनि में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को क्रीड़ा भवन, अगस्त्यमुनि पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, विभागीय स्टॉल, पेयजल, विद्युत, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें और कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें।

Advertisement Box

मुख्य कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आमजन को सरकारी योजनाओं, सेवाओं और लाभकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ भी प्रदान किया जाएगा।निरीक्षण के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp