Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

15 दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आमरण अनशन, चोपता के जनप्रतिनिधियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

दस्तक पहाड़ न्यूज | अगस्त्यमुनि।। विकासखंड अगस्त्यमुनि के तल्लानागपुर क्षेत्र स्थित चोपता बाजार की वर्षों पुरानी मूलभूत समस्याओं को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा से मुलाकात कर शीघ्र समाधान की मांग की है। जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आमरण अनशन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

चोपता बाजार तल्लानागपुर क्षेत्र का प्रमुख व्यापारिक एवं सामाजिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन आसपास की कई ग्राम सभाओं से हजारों ग्रामीण आवश्यक वस्तुओं की खरीद-फरोख्त और अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं। बावजूद इसके बाजार आज भी पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, यातायात और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा है।जिला पंचायत सदस्य संपन्न नेगी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य वर्षों से अधूरे पड़े हैं। उन्होंने विशेष रूप से अधूरे पॉलीटेक्निक भवन का निर्माण, स्वीकृत पार्किंग का निर्माण, तल्लानागपुर पेयजल फेस-2 योजना को पूरा करने तथा तल्लानागपुर–तुंगनाथ पेयजल योजना के पुनर्गठन की मांग उठाई। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि चोपता बाजार न केवल व्यापार का केंद्र है, बल्कि क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक गतिविधियों की भी धुरी है। यहां आधुनिक सुविधाएं विकसित होने से व्यापार, पर्यटन और स्थानीय रोजगार को नई गति मिलेगी।प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे।

Advertisement Box

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp