Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बावई और मयकोटी में खुले विलेज लीगल एड क्लीनिक, अब गांवों में ही मिलेगी निःशुल्क विधिक सहायता

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में शनिवार को ग्राम पंचायत बावई और मयकोटी में विलेज लीगल एड क्लीनिकों का शुभारंभ किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती पायल सिंह ने फीता काटकर दोनों क्लीनिकों का उद्घाटन किया। इस दौरान दोनों ग्राम पंचायतों में विधिक जागरूकता एवं विधिक साक्षरता शिविर भी आयोजित किए गए।

सचिव पायल सिंह ने कहा कि इन क्लीनिकों की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के निकट ही निःशुल्क एवं सुलभ विधिक सहायता उपलब्ध कराना है। यहां पात्र व्यक्तियों को विधिक परामर्श, प्री-लिटिगेशन स्तर पर विवादों का समाधान, लोक अदालत, मध्यस्थता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा।शिविर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की “Effective Implementation of Poverty Alleviation Schemes, 2015” योजना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

Advertisement Box

सचिव ने बताया कि बावई विलेज लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से आसपास के लगभग 10 गांवों तथा मयकोटी क्लीनिक से भी करीब 10 गांवों के लोगों को नियमित विधिक सहायता एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। इन क्लीनिकों में भूमि एवं राजस्व विवाद, सरकारी योजनाओं के आवेदन, महिला एवं बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, साइबर अपराध, मानव तस्करी, नशा उन्मूलन, मोटर दुर्घटना प्रतिकर और श्रमिकों के अधिकार जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। पराविधिक स्वयंसेवक (PLVs) ग्रामीणों को आवेदन तैयार कराने और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने में भी सहयोग करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान वन महोत्सव सप्ताह के तहत पौधारोपण अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर बांज, पांगर, पदम, त्रिलोच और पुतली सहित स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए। सचिव पायल सिंह ने सभी से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में रिटेनर अधिवक्ता, पराविधिक स्वयंसेवक (पीएलवी), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी, ग्राम प्रधान, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp