Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बूंद-बूंद को तरसे विजयनगर के लोग, जल संस्थान की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के विजयनगर वार्ड में पिछले लंबे समय से बनी पेयजल संकट की समस्या अब विकराल रूप ले चुकी है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का रोजमर्रा का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है, लेकिन जिम्मेदार विभाग तमाशबीन बना हुआ है। बार-बार शिकायतों और गुहार के बावजूद जल संस्थान की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

आक्रोशित लोगों का कहना है कि वे लगातार जल संस्थान के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिलता है। न तो पेयजल आपूर्ति सुचारु हो रही है और न ही समस्या के स्थायी समाधान की कोई पहल दिखाई दे रही है। विभाग की उदासीनता के चलते लोगों का सब्र अब जवाब देने लगा है।स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि वार्ड के परिवार हैंडपंप, नदी और कई किलोमीटर दूर से अपने निजी वाहनों में पानी ढोने को मजबूर हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को रोजाना पानी के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। भीषण गर्मी और लगातार बनी इस समस्या ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है।

Advertisement Box

स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पेयजल संकट का समाधान नहीं किया गया तो वे जल संस्थान के खिलाफ उग्र आंदोलन और प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। लोगों का कहना है कि जब नियमित रूप से जलापूर्ति की जिम्मेदारी विभाग की है, तो फिर उन्हें मूलभूत आवश्यकता के लिए दर-दर क्यों भटकना पड़ रहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक विजयनगर वार्ड के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते रहेंगे और कब तक जल संस्थान अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ता रहेगा? विभाग की यह लापरवाही लोगों के धैर्य की परीक्षा ले रही है, जबकि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp