Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मरीन ड्राइव लाइट तोड़फोड़ कांड: सीसीटीवी फुटेज के बावजूद आरोपियों तक क्यों नहीं पहुंची अगस्त्यमुनि पुलिस, जनता का सवाल जब सबूत हैं, तो दोषी अब तक बाहर क्यों हैं ?

दस्तक पहाड़ न्यूज | अगस्त्यमुनि।। अगस्त्यमुनि नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना देवल स्थित मरीन ड्राइव में 21 जून की रात सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की गंभीर घटना सामने आई। अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मरीन ड्राइव पर लगी छह स्ट्रीट लाइटों को तोड़कर मंदाकिनी नदी में फेंक दिया। खास बात यह है कि पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड भी हुई।

घटना के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी ने कोतवाली अगस्त्यमुनि में लिखित शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत में उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध भी किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि नगर पंचायत जनता की सुविधा, सुरक्षा और नगर के सौंदर्यीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। मरीन ड्राइव में लगाई गई स्ट्रीट लाइटें भी आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर स्थापित की गई थीं। ऐसे में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि पूरे समाज के हितों पर भी चोट है।

Advertisement Box

अब बड़ा सवाल यह है कि जब घटना की शिकायत पुलिस को दी जा चुकी है और सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है, तो आखिर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है, या जांच किसी अन्य कारण से लंबित है? इन सवालों का जवाब जानना आम जनता का अधिकार है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ यदि समय पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तो ऐसे तत्वों के हौसले बढ़ सकते हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को कानून के दायरे में लाने की मांग की है।

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp