Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आपदा से प्रभावित स्यूर बांगर के छात्रों को बड़ी राहत, जिला प्रशासन ने शुरू की सुरक्षित वाहन व्यवस्था

दीपक बेंजवाल/ दस्तक पहाड़ न्यूज |  रुद्रप्रयाग जनपद के विकासखंड जखोली अंतर्गत ग्रामसभा स्यूर बांगर में पिछले वर्ष आई भीषण आपदा के दौरान स्थानीय गदेरों पर बने छोटे-छोटे पुल बह जाने से ग्रामीणों और विद्यार्थियों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो गया था। विशेष रूप से स्यूर बांगर से राजकीय इंटर कॉलेज किमाणा आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने अस्थायी रूप से लकड़ी की बल्लियों के सहारे पैदल मार्ग बनाकर आवागमन जारी रखा, लेकिन यह मार्ग जोखिम भरा था।छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और नियमित पठन-पाठन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम प्रधान स्यूर बांगर ने ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी से समस्या के समाधान का अनुरोध किया। मंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए स्यूर बांगर से राजकीय इंटर कॉलेज किमाणा तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए अस्थायी वाहन व्यवस्था उपलब्ध कराई है। इससे विद्यार्थियों के विद्यालय आने-जाने की समस्या का समाधान हुआ है और उनकी पढ़ाई भी नियमित रूप से जारी रह सकेगी।ग्रामीणों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने जिला प्रशासन की इस जनहितैषी पहल का स्वागत करते हुए राज्य सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

खंड शिक्षा अधिकारी यशवीर सिंह रावत ने कहा, “विद्यार्थियों की सुरक्षा और शिक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपदा के बाद आवागमन बाधित होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। जिला प्रशासन द्वारा की गई अस्थायी वाहन व्यवस्था से छात्र-छात्राओं को सुरक्षित और नियमित रूप से विद्यालय पहुंचने में सुविधा मिलेगी। हम लगातार विद्यालयों से समन्वय बनाए हुए हैं ताकि किसी भी छात्र की शिक्षा प्रभावित न हो।”

Advertisement Box

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 20 सितंबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp