Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि गोधाम को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबरें भ्रामक व निराधार, नगर पंचायत अध्यक्ष ने जनता से की अपील

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।।

अगस्त्यमुनि में स्थापित गोधाम को लेकर बीते दिनों सोशल मीडिया पर गौवंशों हेतु समुचित व्यवस्थाएं न होने संबंधी भ्रामक एवं झूठी खबरें प्रसारित की जा रही थीं। इन खबरों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को गोधाम का स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए।

Advertisement Box

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत ने बताया कि गोधाम में गौवंशों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां साफ-सफाई, भोजन, चारा, पेयजल तथा सुरक्षित आवास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोधाम में निवास कर रहे पशुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही अफवाहों पर ध्यान न दें तथा गोधाम की वास्तविक स्थिति को समझें।नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्तमुनि राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी ने बताया कि गौशाला की व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से चाक-चौबंद हैं। पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा तथा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में गौशाला की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट या अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और सत्यापित जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब
आज फोकस में

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील
आज फोकस में

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता
आज फोकस में

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?
आज फोकस में

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 28 जून 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp