Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि सीएचसी को मिला बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. हेमा असवाल की तैनाती से बच्चों के उपचार में बड़ी राहत

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अगस्त्यमुनि में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। डॉ. हेमा असवाल पिछले एक माह से अधिक समय से यहां सेवाएं दे रही हैं, जिससे बच्चों के इलाज के लिए अब दूरदराज भटकने की जरूरत काफी हद तक कम हो गई है।
अगस्त्यमुनि सीएचसी पर लगभग 80 से अधिक गांवों की आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्भर रहती है। विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव में अब तक बच्चों को सामान्य बीमारियों से लेकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी श्रीनगर, ऋषिकेश या देहरादून रेफर किया जाता था। ऐसे में बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति स्थानीय जनता के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं मानी जा रही।
डॉ. हेमा असवाल हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं। इससे पूर्व भी वे अगस्त्यमुनि में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। कुछ वर्ष पहले वे पीजी करने के लिए गई थीं और अब विशेषज्ञता हासिल कर दोबारा अगस्त्यमुनि में तैनात हुई हैं। वर्तमान में जनपद रुद्रप्रयाग के तीनों विकासखंडों में वे एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रही हैं।
स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि अब बच्चों को बुखार, निमोनिया, एलर्जी, कुपोषण और अन्य बाल रोगों के लिए विशेषज्ञ परामर्श यहीं मिल रहा है। इससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है, साथ ही गंभीर मामलों की समय पर पहचान भी संभव हो पा रही है।

विधायक के प्रयास भी रंग ला रहे
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अगस्त्यमुनि सहित क्षेत्र के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा शासन स्तर पर कई बार उठाया है। विधायक द्वारा अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के संबंध में भी शासन को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि जनप्रतिनिधियों के लगातार प्रयासों का ही परिणाम है कि अब स्वास्थ्य सेवाओं में धीरे-धीरे सुधार दिखाई देने लगा है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, बाल रोग ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। टीकाकरण, नवजात शिशु देखभाल और किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं को भी मजबूती मिल रही है।

Advertisement Box

व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी, सेवानिवृत्त पेंशनर संघ के राजेंद्र प्रसाद पुरोहित, रमेश प्रसाद चमोला और चंद्र सिंह रावत सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने शासन से मांग की है कि अगस्त्यमुनि सीएचसी में अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी शीघ्र तैनाती की जाए, ताकि पहाड़ के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में मिल सकें। उन्होंने डॉ. हेमा असवाल की तैनाती को क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक सकारात्मक, उम्मीद जगाने वाला और जनहित में बड़ा कदम बताया।

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

दरांती लेकर गुलदार से भिड़ गईं नारायणी देवी,65 की उम्र में दिखाया अदम्य साहस,जान बचाकर लौटीं घर
आज फोकस में

दरांती लेकर गुलदार से भिड़ गईं नारायणी देवी,65 की उम्र में दिखाया अदम्य साहस,जान बचाकर लौटीं घर

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 11 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp