Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राबाइका अगस्त्यमुनि में छात्राओं को मिली निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। राज्य सरकार की शिक्षा को सुदृढ़ बनाने की पहल के तहत आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं, वहीं कक्षा 9 के छात्रों को समग्र प्रगति कार्ड (होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड) की पुस्तकें भी प्रदान की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार हरीश गुसाईं ने संयुक्त रूप से छात्राओं को पुस्तकें वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या रागनी नेगी ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेंद्र गोस्वामी ने कहा कि सरकार की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि निःशुल्क पाठ्य सामग्री मिलने से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ेगा और वे बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। विशिष्ट अतिथि हरीश गुसाईं ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की असली नींव है। उन्होंने छात्राओं को मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज की छात्राएं कल का सशक्त भविष्य हैं। प्रधानाचार्या रागनी नेगी ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाकर छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान प्रभारी नोडल इन्दु गोदियाल, डॉ वन्दना तथा विद्यालय की शिक्षिकाएं सुनीता त्रिपाठी, प्रीति, रीना सेमवाल, पूजा, कुसुम, ममता सहित शारीरिक शिक्षक विनोद कुमार शाह, व्यावसायिक शिक्षक कपिल गैरोला एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Advertisement Box
बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
आज फोकस में

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता
आज फोकस में

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 26 जुलाई 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp