Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केन्द्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि का सीबीएसई इंटर बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, भार्गवी राणा बनी टाॅपर

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।।  केन्द्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि ने सीबीएसई इंटर बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 89.66 प्रतिशत रहा। इस वर्ष कुल 29 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 26 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए।

विद्यालय के विज्ञान वर्ग में विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। विज्ञान वर्ग की टॉप-10 सूची में भार्गवी राणा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। आदित्य नेगी 89.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा प्रकृति 88.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा प्रियंक नेगी ने 87.6 प्रतिशत, अंशुमान भंडारी ने 85.2 प्रतिशत, अनुकृति चौधरी ने 84.2 प्रतिशत तथा कृष बिष्ट ने 83.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की प्राचार्य अदिति नेगी एवं वरिष्ठ आचार्य अनीश जोशी ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का ही यह परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement Box

चार दिन बाद सही सलामत लौटाया खोया मोबाइल, व्यापार संघ अध्यक्ष और स्थानीय युवकों की ईमानदारी की मिसाल
आज फोकस में

चार दिन बाद सही सलामत लौटाया खोया मोबाइल, व्यापार संघ अध्यक्ष और स्थानीय युवकों की ईमानदारी की मिसाल

रुद्रप्रयाग में बाल विवाह पर प्रशासन का बड़ा प्रहार!! अगस्त्यमुनि में नाबालिग की सगाई रुकवाई, समय रहते बचा भविष्य
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में बाल विवाह पर प्रशासन का बड़ा प्रहार!! अगस्त्यमुनि में नाबालिग की सगाई रुकवाई, समय रहते बचा भविष्य

माँ चण्डिका की विदाई में रो पड़ा पूरा पंचकोटी क्षेत्र, खेत-खलिहानों में उमड़ा आस्था और आंसुओं का सैलाब, नम आंखों के बीच कैलाश लौटी “ध्याण”
आज फोकस में

माँ चण्डिका की विदाई में रो पड़ा पूरा पंचकोटी क्षेत्र, खेत-खलिहानों में उमड़ा आस्था और आंसुओं का सैलाब, नम आंखों के बीच कैलाश लौटी “ध्याण”

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी , घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट
आज फोकस में

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी , घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट

ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली, 22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
आज फोकस में

ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली, 22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

बाबा केदार की उत्सव डोली कल भव्य रूप में श्री ओंकारेश्वर मंदिर से धाम हेतु करेगी प्रस्थान , केदारपुरी के क्षेत्र रक्षक भुकुंड भैरव जी की होगी आज पूजा
आज फोकस में

बाबा केदार की उत्सव डोली कल भव्य रूप में श्री ओंकारेश्वर मंदिर से धाम हेतु करेगी प्रस्थान , केदारपुरी के क्षेत्र रक्षक भुकुंड भैरव जी की होगी आज पूजा

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 13 मई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp