Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तराखंड में विधायक निधि के लिए ₹375 करोड़ जारी, हर विधायक को मिलेंगे ₹5 करोड़

दस्तक पहाड न्यूज देहरादून: प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विधायक निधि के तहत कुल ₹375 करोड़ की राशि जारी कर दी है। इस राशि का उपयोग राज्य के 70 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। प्रत्येक विधायक को अपनी विधानसभा में विभिन्न निर्माण एवं विकास योजनाओं के लिए ₹5 करोड़ की निधि उपलब्ध कराई जाएगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन और वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद अपर सचिव ग्राम्य विकास अनुराधा द्वारा राशि जारी करने के आदेश जारी किए गए हैं। सरकार ने इस बार विधायक निधि के कार्यों में पारदर्शिता और निगरानी को और मजबूत करने पर जोर दिया है।

जियो टैगिंग और ऑनलाइन पोर्टल से होगी निगरानी: सरकार के आदेश के अनुसार विधायक निधि से किए जाने वाले सभी कार्यों की अनिवार्य रूप से जियो टैगिंग की जाएगी। साथ ही कार्यों की स्वीकृति, व्यय और भुगतान संबंधी पूरी जानकारी के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार किया जाएगा, जिससे योजनाओं की मॉनिटरिंग आसान हो सके।

Advertisement Box

राजस्व व्यय में नहीं होगा उपयोग : स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि विधायक निधि की राशि का उपयोग राजस्व व्यय में नहीं किया जाएगा। विधायक अपने क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों का प्रस्ताव मुख्य विकास अधिकारी (CDO) को भेजेंगे। हालांकि विधायक की अनुमति के बिना कार्य स्थल में बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

केवल निर्माण कार्यों पर खर्च होगी निधि : सरकार ने साफ किया है कि विधायक निधि का उपयोग केवल पूंजीगत मद यानी निर्माण कार्यों के लिए किया जाएगा। विधायक इस निधि को दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में खर्च नहीं कर सकेंगे। हालांकि आपदा जैसी विशेष परिस्थितियों में निधि की 10 प्रतिशत राशि दूसरे क्षेत्रों में खर्च करने की अनुमति दी जा सकती है।

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 13 अगस्त 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp