Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बंदर के हमले में महिला घायल, सिर पर लगे कई टांके, सरकार की चुप्पी, पहाड़ में खेती-किसानी के साथ जीवन भी संकट में

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग, 02 जून। जनपद रुद्रप्रयाग के रतूड़ा क्षेत्र में एक महिला पर बंदर के हमले की घटना सामने आई है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने महिला के सिर पर कई टांके लगाए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रतूड़ा निवासी श्रीमती कमला देवी अपने आवास पर थीं, तभी अचानक एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) रुद्रप्रयाग को मंगलवार सायं 7:04 बजे व्हाट्सएप के माध्यम से घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने के बाद संबंधित वन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया गया।घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आबादी वाले क्षेत्रों में बढ़ रही बंदरों की गतिविधियों पर चिंता जताते हुए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे वन्यजीवों की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति अथवा वन्यजीव हमले की सूचना तत्काल संबंधित विभागों को दें।

Advertisement Box

बंदर के आतंक पर सरकार की चुप्पी, पहाड़ में खेती-किसानी के साथ जीवन भी संकट में :  पहाड़ के पर्वतीय क्षेत्रों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कभी किसानों की मेहनत से तैयार फसलें बंदरों के झुंड उजाड़ देते हैं, तो कभी लोगों पर हमले कर उन्हें घायल कर देते हैं। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला रुद्रप्रयाग जनपद के रतूड़ा क्षेत्र का है, जहां एक महिला पर बंदर ने हमला कर दिया और उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। यह कोई पहली घटना नहीं है। प्रदेश के कई जिलों से आए दिन बंदरों के हमले और फसलों को नुकसान पहुंचाने की खबरें सामने आती रहती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के डर से कई किसानों ने खेती करना तक छोड़ दिया है। खेत बंजर होते जा रहे हैं और पलायन की समस्या और गहरा रही है। वहीं दूसरी ओर आबादी वाले क्षेत्रों में बढ़ती बंदरों की संख्या लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर चुनौती बन चुकी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकार और संबंधित विभाग केवल आश्वासन तक सीमित हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस और दीर्घकालिक समाधान दिखाई नहीं देता। ग्रामीणों ने बंदरों के आतंक से राहत दिलाने के लिए प्रभावी नीति बनाने और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। जब फसलें सुरक्षित नहीं, किसान सुरक्षित नहीं और आमजन भी हमलों का शिकार हो रहे हैं, तब यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर बंदरों की बढ़ती समस्या का स्थायी समाधान कब निकलेगा?

📰 दस्तक पहाड़ न्यूज

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 26 सितंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp