Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

देश सेवा में तैनात एनएसजी कमांडो राहुल जग्गी का निधन, दशज्यूला क्षेत्र में शोक की लहर

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। दशज्यूला क्षेत्र के जग्गी काण्डई निवासी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) में कार्यरत वीर जवान राहुल जग्गी के निधन की दुखद सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही पैतृक गांव जग्गी काण्डई सहित पूरे दशज्यूला क्षेत्र में मातम पसर गया। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

बताया जा रहा है कि राहुल जग्गी वर्तमान में दिल्ली में एनएसजी कमांडो के रूप में तैनात थे और देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, साहस और राष्ट्रसेवा के जज्बे की क्षेत्र में हमेशा सराहना होती रही। उनके असामयिक निधन को क्षेत्र और समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

Advertisement Box

दशज्यूला निवासी एवं जिला पंचायत सदस्य सारी जयवर्धन काण्डपाल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल जग्गी ने अपने साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा से पूरे दशज्यूला क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। उनका निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि राहुल जग्गी क्षेत्र के होनहार और वीर सपूत थे। देश की सुरक्षा में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका असमय जाना सभी के लिए अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है।

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने दशज्यूला क्षेत्र के जग्गी काण्डई निवासी एवं एनएसजी कमांडो राहुल जग्गी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।उन्होंने  कहा कि राहुल जग्गी एक साहसी, कर्तव्यनिष्ठ और देशभक्त जवान थे, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए समर्पित भाव से सेवा की। उनका असमय निधन पूरे क्षेत्र और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि राहुल जग्गी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत थे और उनकी उपलब्धियों पर पूरे क्षेत्र को गर्व था। उनके निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है। लोगों ने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

दस्तक पहाड़ न्यूज़ परिवार भी वीर जवान राहुल जग्गी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है। 🙏🇮🇳

दरांती लेकर गुलदार से भिड़ गईं नारायणी देवी,65 की उम्र में दिखाया अदम्य साहस,जान बचाकर लौटीं घर
आज फोकस में

दरांती लेकर गुलदार से भिड़ गईं नारायणी देवी,65 की उम्र में दिखाया अदम्य साहस,जान बचाकर लौटीं घर

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
आज फोकस में

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता
आज फोकस में

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp