Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरेला पर्व पर रुद्रप्रयाग में 1100 फलदार पौधे लगाए जाएंगे, ऊखीमठ, जखोली और अगस्त्यमुनि में चलेगा विशेष अभियान

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। हरेला पर्व के अवसर पर उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग रुद्रप्रयाग जनपदभर में वृहद पौधारोपण अभियान चलाएगा। अभियान के तहत ऊखीमठ, जखोली और अगस्त्यमुनि क्षेत्र में कुल 1100 फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सभी विभागीय अधिकारियों को पौधारोपण के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा कार्यक्रम की सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला उद्यान अधिकारी राजेश प्रसाद जसोला ने बताया कि आगामी 16 जुलाई को राजकीय आदर्श उद्यान ऊखीमठ में हरेला कार्यक्रम के अंतर्गत 300 माल्टा एवं कीवी के पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा विकासखंड जखोली और अगस्त्यमुनि में 800 फलदार पौधों का रोपण प्रस्तावित है। इनमें माल्टा, कागजी नींबू, आम और अमरूद के पौधे शामिल हैं।उन्होंने बताया कि विभाग का उद्देश्य हरेला पर्व को हरित दिवस के रूप में मनाते हुए जनपद में फल उत्पादन को बढ़ावा देना और किसानों को बागवानी के प्रति प्रोत्साहित करना है। साथ ही किसानों को उन्नत किस्म के फलदार पौधे उपलब्ध कराकर उनकी आय बढ़ाने की दिशा में भी यह अभियान महत्वपूर्ण साबित होगा।विभाग के अनुसार पौधारोपण कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, स्कूली बच्चों तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जनसहभागिता को भी बढ़ावा मिल सके।

Advertisement Box

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp