Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तराखंड में मेडिकल एडमिशन के फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित समेत सभी रिजर्व कैटेगरी की जांच

दस्तक पहाड न्यूज देहरादून।। उत्तराखंड में मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए इस्तेमाल किए गए कथित फर्जी प्रमाण पत्र को लेकर जांच का दायरा बढ़ा गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद अब सिर्फ स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र ही नहीं, बल्कि सभी रिजर्व कैटेगरी के तहत जमा किए गए प्रमाण पत्र की जांच और वेरिफिकेशन किया जाएगा. यह मामला नीट यूजी 2026 की राज्य स्तरीय काउंसलिंग के दौरान फर्जी डॉक्यूमेंट के जरिए मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने से जुड़ा है. सरकार के अनुसार शुरुआती जांच में 8 उम्मीदवारों के प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी सामने आई. इन उम्मीदवारों की प्रमाण पत्र रद्द किए जा चुके हैं और उनके एडमिशन की प्रक्रिया भी निरस्त कर दी गई है।

7 सदस्यीय SIT कर रही जांच : मामले की जांच के लिए 7 सदस्यीय विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया गया है. इसकी अगुवाई एसपी ग्रामीण जया बालोनी कर रही है. एसआईटी ने स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्रों से जुड़े मामलों की गहराई से जान शुरू कर दी है. टीम ने कई लोगों से पूछताछ की है और संबंधित विभागों से डॉक्यूमेंट से भी मांगे हैं. जांच के दौरान एक मामले में सामने आया कि जिस स्वतंत्रता सेनानी धर्मवीर वर्मा की पहचान का गलत इस्तेमाल किया गया, उनकी मृत्यु हो चुकी है. उनके बेटे और पोते को इस बात की जानकारी तक नहीं थी कि उनके नाम से जारी पहचान का इस्तेमाल मेडिकल एडमिशन के लिए किया जा रहा है. ऐसे में एसआईटी फिलहाल उन मामलों पर ध्यान दे रही है, जिनमें फर्जी स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है. हालांकि जांच के दौरान अगर रिजर्वेशन के दूसरे प्रमाण पत्र में गलत इस्तेमाल के मामले सामने आते हैं, तो जांच का दायरा और बढ़ाया जा सकेगा सकता है।

Advertisement Box

अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में : एसआईटी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने में किसी संगठित गिरोह की भूमिका थी या नहीं. एसपी जय बालोनी के अनुसार शुरुआती तौर पर किसी गिरोह के शामिल होने की संभावना दिखाई दे रही है. साथ ही प्रमाणपत्रों की प्रक्रिया से जुड़े सरकारी कर्मचारियों के लापरवाही भी सामने आई है. अब यह जांच की जा रही है कि अधिकारियों की कथित गिरोह के साथ मिलीभगत थी या ज्यादा काम के दबाव के कारण प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई.

करीब 370 लोगों से जुड़े डॉक्यूमेंट की शिकायत :यह मामला सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप बहुगुणा की शिकायत के बाद सामने आया था. उन्होंने देहरादून के जिलाधिकारी को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उत्तराखंड से बाहर 10वीं और 12वीं की पढ़ाई करने वाले कुछ उम्मीदवारों ने कथित तौर पर अंतिम समय में ऑनलाइन डोमिसाइल और स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र हासिल किए. 8 सितंबर को चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने भी काउंसलिंग की चॉइस फिलिंग की समय सीमा को देखते हुए तत्काल मजिस्ट्रेट जांच की मांग की थी. बाद में 18 सितंबर को बहुगुणा ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात कर करीब 370 लोगों से जुड़ा डॉक्यूमेंट सौंपा, जिन पर फर्जी डॉक्यूमेंट के जरिए सरकारी लाभ और प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन लेने का आरोप लगाया गया था।

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp