Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

26 सितंबर को रुद्रप्रयाग जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की जताई संभावना

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 25 सितंबर 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 26 और 27 सितंबर को रुद्रप्रयाग जनपद में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर रुद्रप्रयाग जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में 26 सितंबर को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा। जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रुद्रप्रयाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 26 सितंबर को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी रुद्रप्रयाग को निर्देश दिए गए हैं कि जिले की सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। आदेश की प्रतिलिपि आयुक्त गढ़वाल मंडल, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ/जखोली, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक/बेसिक), जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा जिला सूचना अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

Advertisement Box

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 26 सितंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp