Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चौखंभा लाइब्रेरी में आयोजित हुआ ओपन मॉक टेस्ट, प्रिंशा रावत रहीं प्रथम

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को परीक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयार करने के उद्देश्य से 23 सितंबर को चौखंभा लाइब्रेरी की विजयनगर एवं बनियाड़ी स्थित दोनों शाखाओं में ओपन मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। टेस्ट में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

मॉक टेस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप परीक्षा का माहौल उपलब्ध कराना, उनकी तैयारी का आकलन करना और उन्हें सरकारी नौकरी की प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित करना रहा। परीक्षा का सिलेबस UKPSC एवं UKSSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप रखा गया था, जिसमें उत्तराखंड-केंद्रित विषयों को प्रमुखता दी गई। प्रश्नपत्र का स्तर Moderate to Hard रखा गया।मॉक टेस्ट का आयोजन आदित्य प्रसाद एवं प्रतोष कुमार द्वारा कराया गया। परीक्षा परिणाम में प्रिंशा रावत ने 100 में से 71 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता में टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में प्रिंशा रावत, अंकिता भट्ट, खुशबू बिष्ट, अंकिता बिष्ट, आयुष रौतेला, अरविंद सिंह, अजय बिष्ट, शिवशंकर, देवेश और मनीषा शामिल रहे।चौखंभा लाइब्रेरी की ओर से टॉप-10 विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के मॉक टेस्ट विद्यार्थियों को अपनी कमियों को पहचानने और आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की रणनीति बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

Advertisement Box

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 26 सितंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp