Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

दीपावली पर रुद्रप्रयाग की महिलाएं जला रहीं स्वरोजगार की रोशनी, मिट्टी के दीये और आकर्षक कैंडल बनाकर बढ़ा रहीं आय, स्थानीय उत्पादों को मिल रहा बढ़ावा

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग, 28 अक्टूबर। दीपावली के पर्व पर जहां घर-आंगन मिट्टी के दीयों से रोशन होने की तैयारी में हैं, वहीं रुद्रप्रयाग जनपद की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने हुनर और मेहनत से स्वरोजगार की नई रोशनी बिखेर रही हैं। महिलाएं पारंपरिक मिट्टी के दीये और आकर्षक कैंडल तैयार कर अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी परंपरा को भी बढ़ावा दे रही हैं।

जनपद के ग्राम दानकोट की बीना देवी तथा साईं बाबा स्वयं सहायता समूह और जय अगस्त्यऋषि स्वयं सहायता समूह, स्यूर से जुड़ी महिलाएं इन दिनों मिट्टी के दीये और कैंडल बनाने में जुटी हैं। दीपावली के लिए तैयार किए जा रहे इन उत्पादों में महिलाओं की रचनात्मकता और मेहनत साफ दिखाई दे रही है।स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं घर के आसपास ही रोजगार के अवसर तलाश रही हैं। इससे उन्हें परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहयोग मिल रहा है। साथ ही स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।मिट्टी के दीयों का निर्माण केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, पारंपरिक कला और स्वदेशी उत्पादों के संरक्षण से भी जुड़ा है। स्थानीय स्तर पर इन उत्पादों को बढ़ावा मिलने से कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों की यह पहल दीपावली के अवसर पर महिला सशक्तीकरण, स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आई है। महिलाओं की मेहनत से तैयार मिट्टी के दीये जहां घरों को रोशन करेंगे, वहीं इनके माध्यम से ग्रामीण परिवारों के जीवन में आर्थिक आत्मनिर्भरता की रोशनी भी पहुंच रही है।

Advertisement Box

दस्तक पहाड़ News

बुधवार, 28 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box
Advertisement Box
जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान
आज फोकस में

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार
आज फोकस में

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’
आज फोकस में

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’

जनता को कब तक आश्वासन देते रहेंगे?” दशज्यूला में सड़कों की अनदेखी पर अधिकारियों को जयवर्धन काण्डपाल ने सुनाई खरी-खरी, 31 अक्टूबर से आन्दोलन की चेतावनी
आज फोकस में

जनता को कब तक आश्वासन देते रहेंगे?” दशज्यूला में सड़कों की अनदेखी पर अधिकारियों को जयवर्धन काण्डपाल ने सुनाई खरी-खरी, 31 अक्टूबर से आन्दोलन की चेतावनी

देवभूमि के युवा सिर्फ झंडे उठाने के लिए हैं? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के युवा नेतृत्व के बीच चर्चा तेज, BJYM की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड गायब, युवा प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल
आज फोकस में

देवभूमि के युवा सिर्फ झंडे उठाने के लिए हैं? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के युवा नेतृत्व के बीच चर्चा तेज, BJYM की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड गायब, युवा प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल

और भी पढ़ें

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

✕
[news_reels]
WhatsApp