Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

रफ्तार का कहर: अगस्त्यमुनि के पास बस और बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अगस्त्यमुनि के नजदीक सौड़ी-बेडूबगड़ के बीच शनिवार को तेज रफ्तार बस और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अगस्त्यमुनि अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि एक मोड़ पर बस चालक ने तेज रफ्तार में एक कार को ओवरटेक किया। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही बाइक बस की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान ग्राम बरम्वाड़ी निवासी 22 वर्षीय हैप्पी बिष्ट तथा ग्राम परकण्डी निवासी विवेक भण्डारी और प्रदीप भण्डारी के रूप में बताई गई है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद एक बार फिर केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार और खतरनाक ओवरटेकिंग को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पहाड़ी मार्ग पर मोड़ वाले स्थानों पर तेज गति से वाहन चलाना और ओवरटेक करना किस तरह दुर्घटना का कारण बन सकता है, यह हादसा इसकी गंभीर तस्वीर सामने लाता है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement Box

रविवार, 01 नवंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box
Advertisement Box
बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार
आज फोकस में

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’
आज फोकस में

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp