दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। रुद्रप्रयाग के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुमंत तिवारी को अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही थी। हालांकि, सुमंत तिवारी ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से इस खबर का खंडन करते हुए इसे पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया है।
अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए सुमंत तिवारी ने लिखा कि सोशल मीडिया पर उनके गोली लगने की भ्रामक खबर फैलाई जा रही है, जबकि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह स्वस्थ और ठीक हैं।उन्होंने अपने साथियों एवं शुभचिंतकों से अपील की कि वे किसी भी तरह की चिंता न करें, क्योंकि उनके साथ गोली लगने जैसी कोई घटना नहीं घटी है। सुमंत तिवारी के इस स्पष्टीकरण के बाद उनके गोली लगने की खबरों को लेकर फैल रही चर्चाओं पर विराम लगा है।










