दस्तक पहाड न्यूज तिलवाड़ा (रुद्रप्रयाग)। चमोली जिला सहकारी बैंक की तिलवाड़ा शाखा में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत सनोद कुमार का स्थानांतरण आदिबद्री होने पर बैंक के ग्राहकों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। इस दौरान लोगों ने उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सहयोगात्मक कार्यशैली को याद किया।
शाखा प्रबंधक सनोद कुमार ने तिलवाड़ा में अपने कार्यकाल के दौरान बैंकिंग सेवाओं को लेकर ग्राहकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया। उनका व्यवहार हमेशा सहज और सहयोगपूर्ण रहा। बैंक में आने वाले ग्राहकों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए तत्पर रहना उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा रहा। यही वजह रही कि उन्होंने कम समय में ही क्षेत्र के लोगों के बीच अपनी विशेष पहचान बनाई।स्थानीय निवासी आलोक गोस्वामी ने कहा कि सनोद कुमार जैसे अधिकारी किसी भी संस्थान की पहचान होते हैं। उन्होंने अपने सरल स्वभाव, मधुर व्यवहार और सहयोग की भावना से बैंक के ग्राहकों के साथ आत्मीय संबंध बनाए। उनका स्थानांतरण विभागीय प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन उनके जाने से तिलवाड़ा के बैंक ग्राहकों को उनकी कमी जरूर महसूस होगी। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को उसकी कुर्सी या पद से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार और कार्यशैली से याद रखा जाता है। सनोद कुमार ने अपने कार्यों और व्यवहार से लोगों के दिलों में जो जगह बनाई है, वह हमेशा बनी रहेगी।इस अवसर पर आलोक गोस्वामी सहित समस्त बैंक ग्राहकों, तिलवाड़ा की ओर से सनोद कुमार को आदिबद्री में नई जिम्मेदारी संभालने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सफल कार्यकाल की कामना की गई।समस्त बैंक ग्राहक, तिलवाड़ा एवं स्थानीय लोगों ने उनके सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि तिलवाड़ा में बिताया गया उनका कार्यकाल और लोगों के साथ बने आत्मीय रिश्ते हमेशा यादगार रहेंगे।










