Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

कण्डारा वाहन दुर्घटना में मृतकों और घायलों की पहचान हुई, रातभर चला रेस्क्यू अभियान; 4 लोगों की मौत, 6 घायल, चार गंभीर घायलों को श्रीनगर हायर सेंटर किया गया रेफर

दस्तक पहाडन्यूज | अगस्त्यमुनि।। जनपद रुद्रप्रयाग में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। सोमवार देर रात बांसवाड़ा–मोहनखाल मोटर मार्ग पर भट्टवारी-कण्डारा क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पोखरी क्षेत्र से रांसी की ओर जा रही बोलेरो संख्या UK 13 TA 1013 देर रात करीब 10 बजे भट्टवारी-कण्डारा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से मिलते ही कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और 108 एम्बुलेंस की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।सीओ रुद्रप्रयाग के नेतृत्व में पुलिस एवं बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद खाई में फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisement Box

हादसे में जान गंवाने वाले चार लोगों के नाम

  • 1. कुंवर सिंह (60 वर्ष) पुत्र बच्चन सिंह, निवासी रांसी, ऊखीमठ।
  • 2. मदन सिंह (40 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह, निवासी रांसी, ऊखीमठ।
  • 3. सूरत सिंह (42 वर्ष) पुत्र भीम सिंह, निवासी देड़ा, ऊखीमठ।
  • 4. बलवीर सिंह (70 वर्ष) पुत्र बिहारी सिंह, निवासी दादा गैड़ बस्ती, रांसी, ऊखीमठ।

हादसे में घायल छह लोगों के नाम

  • 1. उम्मेद सिंह राणा (52 वर्ष) पुत्र चंद्र सिंह राणा, निवासी रांसी।
  • 2. राजेंद्र सिंह (56 वर्ष) पुत्र चंद्र सिंह, निवासी रांसी।
  • 3. लविश राणा (25 वर्ष) पुत्र दिलीप सिंह राणा, निवासी रांसी।
  • 4. वंशिका (8 वर्ष) पुत्री आशीष रावत, निवासी कांथा।
  • 5. उर्मिला देवी (33 वर्ष) पत्नी भरत सिंह राणा, निवासी चिलौंड।
  • 6. पूजा (34 वर्ष) पत्नी आशीष रावत, निवासी कांथा।

चार घायलों को श्रीनगर किया गया रेफर: प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों में दो लोगों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि चार घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर उपचार के लिए श्रीनगर हायर सेंटर रेफर किया गया है।हादसे के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने आपसी समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।इस दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है। चार लोगों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

मंगलवार, 17 नवंबर 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box
Advertisement Box
श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन
आज फोकस में

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
आज फोकस में

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp