Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

उत्तराखंड में 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 1694 पदों पर निकली भर्ती पुलिस कांस्टेबल, वन आरक्षी, फायरमैन समेत कई विभागों में होगी नियुक्ति, 25 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

दस्तक पहाड न्यूज देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही समूह ‘ग’ के कुल 1,694 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। भर्ती में पुलिस कांस्टेबल, पीएसी, फायरमैन, वन आरक्षी, बंदीरक्षक, आबकारी सिपाही और परिवहन आरक्षी सहित कई पद शामिल हैं।आयोग के अनुसार, भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर 2026 से शुरू होकर 25 दिसंबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

किस विभाग में कितने पद: भर्ती में सबसे अधिक पद पुलिस विभाग के लिए निर्धारित किए गए हैं।

Advertisement Box

  • आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) – 464 पद
  • आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) – 284 पद
  • आरक्षी जनपदीय पुलिस (महिला) – 238 पद
  • फायरमैन (पुरुष/महिला) – 201 पद
  • वन आरक्षी – 171 पद
  • स्पेशल टाइगर गार्ड – 75 पद
  • पुरुष बंदीरक्षक – 117 पद
  • महिला बंदीरक्षक – 27 पद
  • सचिवालय रक्षक – 54 पद
  • आबकारी सिपाही – 45 पद
  • परिवहन आरक्षी – 18 पद

25 नवंबर से आवेदन, 4 अप्रैल को लिखित परीक्षा

अभ्यर्थी 25 नवंबर से 25 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर 28 से 30 दिसंबर तक दिया जाएगा। लिखित प्रतियोगी परीक्षा 4 अप्रैल 2027 को प्रस्तावित है।आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को हाईस्कूल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की प्रति तथा लागू आरक्षण श्रेणी और पर्वतीय क्षेत्र से संबंधित प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे।

दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया: आयोग के अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही दूसरे चरण में शामिल होने का अवसर मिलेगा। दूसरे चरण में 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।

शारीरिक दक्षता परीक्षा भी होगी अनिवार्य: भर्ती में अभ्यर्थियों को निर्धारित शारीरिक मापदंड पूरे करने होंगे। इसमें लंबाई, सीने की माप (जहां लागू हो) और शारीरिक दक्षता से जुड़े परीक्षण शामिल होंगे। पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग मानक निर्धारित किए जाएंगे।इस भर्ती के जारी होने से उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा अवसर मिला है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आयोग की आधिकारिक विज्ञप्ति में शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक मानक और अन्य पात्रता शर्तों की पूरी जानकारी अवश्य पढ़ लें।

दस्तक पहाड़ NEWS

बुधवार, 18 नवंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box
Advertisement Box
श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन
आज फोकस में

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
आज फोकस में

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

और भी पढ़ें

पीआरडी जवानों का आंदोलन तेज, दो सूत्रीय मांगों को लेकर 13 जिलों में कार्यबहिष्कार का ऐलान, 18 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच, रुद्रप्रयाग में जिलाध्यक्ष भरत बैरवाण के नेतृत्व में विभिन्न कार्यालयों में सौंपे ज्ञापन

✕
[news_reels]
WhatsApp