Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

50 लाख से होगा खेल मैदान का विस्तारीकरण, विधायक आशा नौटियाल ने किया शिलान्यास खेल सुविधाओं के विस्तार से महाविद्यालय के छात्रों के साथ ग्रामीण युवाओं को भी मिलेगा लाभ

दस्तक पहाड न्यूज गुप्तकाशी। गंगाधर मैठाणी राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। बुधवार को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले महाविद्यालय के खेल मैदान के विस्तारीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देना भी बेहद जरूरी है। खेल मैदान के विस्तारीकरण से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ ही आसपास के गांवों के युवाओं को भी बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उचित संसाधनों और अवसरों के अभाव में कई प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पाती हैं। मैदान के विस्तारीकरण से स्थानीय युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी करने तथा जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर मिलेंगे।विधायक ने कहा कि उनका प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर खेल सुविधाएं मिलें। शिक्षा, खेल और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।इस अवसर पर युवा कल्याण परिषद के सदस्य राकेश भंडारी, जिला विकास प्राधिकरण के सदस्य विपिन सेमवाल, मंडल अध्यक्ष किरन शुक्ला, महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज गैड़ी, विनोद देवशाली, राहुल कुमार, रुचि रावत एवं आयुष सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement Box

बुधवार, 18 नवंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box
Advertisement Box
श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन
आज फोकस में

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
आज फोकस में

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

और भी पढ़ें

पीआरडी जवानों का आंदोलन तेज, दो सूत्रीय मांगों को लेकर 13 जिलों में कार्यबहिष्कार का ऐलान, 18 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच, रुद्रप्रयाग में जिलाध्यक्ष भरत बैरवाण के नेतृत्व में विभिन्न कार्यालयों में सौंपे ज्ञापन

✕
[news_reels]
WhatsApp