Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिग ब्रेकिंग: रुद्रप्रयाग के सिन्द्रवाणी गाँव में पांच साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, ढूँढ खोज में लगे ग्रामीण, नहीं चल रहा कही पता

दस्तक पहाड़ न्यूज। रुद्रप्रयाग  रूद्रप्रयाग जनपद के न्याय पंचायत सारी अंतर्गत सिन्द्रवाणी गाँव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ पाँच साल के मासूम बच्चे को गुलदार उठाकर ले गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने बताया कि पांच बजे करीब पांच वर्षीय दक्ष पुत्र हेमंत सिंह अपनी मां के साथ घर के आंगन में था, अचानक गुलदार ने मां के हाथ से झपटा मार कर बच्चे को खींच कर जंगल की ओर भाग गया।घटना के बाद से ग्रामीण बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कहीं से भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। गाँव में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल ने कहा कि जंगली जानवर और मानव संघर्ष की घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। वन विभाग की जिम्मेदारी केवल कागज़ों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वन विभाग और प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है, और जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल ग्रामीणों द्वारा पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी हैं। ग्रामीण प्रशासन से मदद की आस लगाए हुए हैं।

Advertisement Box
LED बल्ब के बाद अब इंडक्शन चूल्हे पर छिड़ेगा महाअभियान, खत्म होगा गैस चूल्हे का दौर, हर घर दिखेगा हाई-टेक स्टोव
आज फोकस में

LED बल्ब के बाद अब इंडक्शन चूल्हे पर छिड़ेगा महाअभियान, खत्म होगा गैस चूल्हे का दौर, हर घर दिखेगा हाई-टेक स्टोव

रेलवे सुरंग निर्माण से सूखा पानी, शिवांनदी के ग्रामीणों में भारी आक्रोश, महिलाओ ने दी अब ये चेतावनी, देखिए वीडियो
आज फोकस में

रेलवे सुरंग निर्माण से सूखा पानी, शिवांनदी के ग्रामीणों में भारी आक्रोश, महिलाओ ने दी अब ये चेतावनी, देखिए वीडियो

बाबा मद्महेश्वर के कपाट 21 मई को खुलेंगे:चल विग्रह उत्सव डोली कैलाश के लिए रवाना, पड़ावों पर रौनक
आज फोकस में

बाबा मद्महेश्वर के कपाट 21 मई को खुलेंगे:चल विग्रह उत्सव डोली कैलाश के लिए रवाना, पड़ावों पर रौनक

खुशखबरी : फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सूची में उत्तराखंड के पांच डीएम शामिल, रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा ने बनाई खास पहचान
आज फोकस में

खुशखबरी : फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सूची में उत्तराखंड के पांच डीएम शामिल, रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा ने बनाई खास पहचान

पहाड़ में हैरान कर देने वाला समझौता, 75 साल के बुजुर्ग से पैर छुआकर मंगवाई माफी, सोशल मिडिया पर किया माफी का वीडियो वायरल, उठे कई सवाल
आज फोकस में

पहाड़ में हैरान कर देने वाला समझौता, 75 साल के बुजुर्ग से पैर छुआकर मंगवाई माफी, सोशल मिडिया पर किया माफी का वीडियो वायरल, उठे कई सवाल

किराए की सड़क, अधूरा निर्माण और खतरे में जवाहरनगर गंगानगर बस्तियाँ: केदारनाथ हाईवे पर जिम्मेदारों की लापरवाही जिंदगी पर भारी
आज फोकस में

किराए की सड़क, अधूरा निर्माण और खतरे में जवाहरनगर गंगानगर बस्तियाँ: केदारनाथ हाईवे पर जिम्मेदारों की लापरवाही जिंदगी पर भारी

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp