Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा रुद्रप्रयाग महिला मोर्चा के तत्वावधान में “बजट पर महिला संवाद” कार्यक्रम का आयोजन

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग : भारतीय जनता पार्टी रुद्रप्रयाग महिला मोर्चा के तत्वावधान में आज “बजट पर महिला संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राज्यमंत्री श्रीमती मधु भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं सशक्त बनाने वाला बजट है। उन्होंने बताया कि बजट में महिलाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहयोग, ग्रामीण आजीविका मिशन तथा मातृ-बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इससे ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केदारनाथ विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि यह बजट महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं बल्कि विकास की भागीदार बनाने की दिशा में मजबूत कदम है। बजट में किए गए प्रावधान प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करेंगे।जिला प्रभारी श्री सतीष लखेड़ा ने कहा कि महिला केंद्रित योजनाओं के माध्यम से सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को प्राथमिकता दी है।जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग श्रीमती पूनम कठैत ने कहा कि बजट में स्वयं सहायता समूहों, महिला मंगल दलों और ग्रामीण महिलाओं के लिए किए गए प्रावधानों से गांव-गांव तक आर्थिक मजबूती आएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन जमलोकी ने कहा कि महिला मोर्चा महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का कार्य लगातार कर रही है, जिससे हर महिला को उसका अधिकार और लाभ मिल सके।कार्यक्रम में जनपद रुद्रप्रयाग से लगभग 250 महिलाओं ने सहभागिता की, जिनमें ग्राम प्रधान, महिला मंगल दल, स्वयं सहायता समूह, आशा कार्यकर्ती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती आशा कार्यकर्तियां एवं विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाएं शामिल रहीं।इस दौरान अध्यक्ष नगर पंचायत तिलवाड़ा विनीता देवी, जिला पंचायत सदस्य निर्मला बहुगुणा, किरण देवी, जिला महामंत्री अरुण चमोली, राय सिंह राणा , आदि मौजूद रहे।

Advertisement Box

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 21 सितंबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp