Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम: डीएम समेत 46 अधिकारी गांवों में सुनेंगे जनता की समस्याएं

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। सरकार जनता के द्वार* कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी सहित विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी अलग-अलग ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में प्रति माह अधिकारियों को ग्राम पंचायतें आवंटित की जा रही हैं, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मई माह के लिए कुल 46 अधिकारियों को विभिन्न ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी विशाल मिश्रा विकास खंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत मालतोली का भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ग्राम पंचायत कोठगी, उप वन संरक्षक रजत सुमन ग्राम पंचायत पीड़ा तथा अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा विकास खंड जखोली की ग्राम पंचायत जवाड़ी में स्थलीय निरीक्षण एवं ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे।   मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित एवं स्थानीय स्तर पर समाधान करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवंटित ग्राम पंचायतों में भ्रमण एवं बैठकों की अद्यतन रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर जिला कार्यालय तथा मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं, ताकि प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं की नियमित समीक्षा की जा सके।

Advertisement Box

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

रविवार, 20 सितंबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp