Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। रुद्रप्रयाग जनपद में कांग्रेस संगठन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय सहित अगस्त्यमुनि, चोपता और रुद्रप्रयाग नगर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह कण्डारी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण में दूरदर्शी नेतृत्व देने वाले युवा प्रधानमंत्री थे। उन्होंने देश में सूचना क्रांति, कंप्यूटर और दूरसंचार क्षेत्र को नई दिशा देने का कार्य किया, जिसका लाभ आज पूरा देश उठा रहा है।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, युवाओं को मतदान का अधिकार 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने तथा शिक्षा और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए। उनके कार्यकाल में भारत ने आधुनिक तकनीक और संचार के क्षेत्र में नई पहचान बनाई।

Advertisement Box

जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह कण्डारी ने कहा कि राजीव गांधी का सपना मजबूत, आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत का था। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी का योगदान भारतीय राजनीति और विकास यात्रा में सदैव याद किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp