Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जंगल की आग से महिला की मौत:गोशाला तक पहुंची लपटें, तेज आंधी से भड़की

दस्तक पहाड न्यूज चमोली।। चमोली में जंगल की आग की चपेट में आने से एक 51 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर शाम की है, जब महिला अपनी गोशाला की ओर जा रही थी और तेज आंधी-तूफान के कारण आग गोशाला तक फैल गई।घटना कर्णप्रयाग विकासखंड के बूंगा गांव की है। जानकारी के अनुसार, बूंगा गांव निवासी सुरेशी देवी (51) मंगलवार शाम करीब सात बजे अपनी गोशाला जा रही थीं। इसी दौरान पास के जंगल में लगी आग तेज हवाओं के कारण उनकी गोशाला तक पहुंच गई।आग की लपटों की चपेट में आने से सुरेशी देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। ग्रामीण उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। चौकी प्रभारी आदिबद्री अनिल आगरी ने बताया कि बूंगा गांव के जंगल में आग लगी हुई थी, जो तेज हवाओं के चलते गोशाला तक पहुंच गई।

गांव के व्यक्ति ने ही लगाई थी आग : महिला गंभीर रूप से झुलस गई थीं। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। धनपुर रेंज गौचर के रेंजर नवल किशोर नेगी ने जानकारी दी कि देर रात ग्रामीणों से घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बूंगा वन पंचायत क्षेत्र में आग लगाई गई थी। तेज आंधी-तूफान के कारण आग तेजी से फैलकर गोशाला के पास तक पहुंच गई, जिसकी चपेट में महिला आ गईं। वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बिरही क्षेत्र में भी जंगल की भीषण आग के कारण एक ग्रामीण फायर वॉचर की चट्टान से गिरकर मौत हो गई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Advertisement Box

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर
आज फोकस में

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर

मां की ममता के आगे समय भी हार गया…”उत्तराखंड में 46 साल बाद मां को मिला बिछड़ा बेटा, बाबा के भेष में पहुंचा घर… आवाज सुनते ही पहचान गई 85 वर्षीय मां

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल
आज फोकस में

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम
आज फोकस में

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा
आज फोकस में

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 12 जून 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp