Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CAU लाया तेज गेंदबाजों के लिए सुनहरा मौका, 2 जून को स्यालसौड़ में होगा ट्रायल

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। रुद्रप्रयागक्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड (CAU) प्रदेश के मध्यम तेज गेंदबाजों के लिए स्वर्णिम अवसर लेकर आ रहा है। टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर प्रतिभाशाली तेज गेंदबाजों की खोज की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को CAU द्वारा विशेष प्रशिक्षण देकर निखारा जाएगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष त्रिभुवन बिष्ट तथा सचिव योगेन्द्र बाजपेई ने जानकारी देते हुए बताया कि रुद्रप्रयाग जनपद में 2 जून को स्यालसौड़-चन्द्रापुरी के खेल मैदान में प्रातः 8 बजे से मध्यम तेज गेंदबाजों का ट्रायल लिया जाएगा।CAU के निर्देशानुसार यह ट्रायल पुरुष वर्ग के अंडर-19, अंडर-23 तथा ओपन वर्ग में आयोजित होंगे। CAU द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर की देखरेख में मुख्य चयनकर्ता श्री रणजीत माली खिलाड़ियों की प्रतिभा परखेंगे।

Advertisement Box

इच्छुक सभी खिलाड़ियों को सूचित किया गया है कि वे 2 जून को प्रातः 8 बजे स्यालसौड़ खेल मैदान में अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। बिना दस्तावेज के ट्रायल में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा, “जिस खिलाड़ी के पास ताकत और गति है, वह इस स्वर्णिम अवसर को न चूकें। उत्तराखण्ड में तेज गेंदबाजी प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और ट्रेनिंग की जरूरत है। CAU का मकसद प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर के तेज गेंदबाज तैयार करना है।”चयनित गेंदबाजों को CAU के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग, फिटनेस, डाइट और तकनीकी कोचिंग दी जाएगी। जिला क्रिकेट संघ ने भी सभी क्लबों और स्कूलों से अपील की है कि वे अपने तेज गेंदबाजों को 2 जून को स्यालसौड़ जरूर भेजें। ट्रायल सिर्फ मध्यम तेज गेंदबाजों के लिए है। स्पिनर या बल्लेबाज इस ट्रायल में भाग नहीं ले सकते।

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

रविवार, 20 सितंबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp