Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

दीपावली पर मिलावटखोरों पर सख्ती, रुद्रप्रयाग में खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे 25 नमूने, मीट विक्रेता को नोटिस, मिठाई दुकानदारों को निर्माण एवं उपभोग तिथि अंकित करने के निर्देश; त्योहारों तक कार्रवाई रहेगी जारी

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग, 02 नवंबर। दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में मिलावटखोरी और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर अभियान तेज कर दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, जखोली और ऊखीमठ बाजार में मिठाई की दुकानों, रेस्टोरेंट, होटल, रिटेलर, होलसेलर एवं डिस्ट्रीब्यूटर प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 25 नमूने लिए गए।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनोज सेमवाल और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। विभाग ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, एक्सपायरी उत्पादों की बिक्री नहीं करने तथा मिठाई की विक्रय ट्रे पर निर्माण तिथि और उपभोग की तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सरसों का तेल, लड्डू, सोनपापड़ी, रसगुल्ला, सूती, दलिया, चीनी, पका हुआ चावल, पकी हुई दाल और पकी हुई सब्जी समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के 25 नमूने एकत्र किए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।वहीं, ऊखीमठ क्षेत्र में मीट विक्रेताओं को लेकर मिली शिकायतों के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सत्येंद्र यादव के साथ मीट की दुकानों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक मीट विक्रेता को कड़ी चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया गया। साथ ही अन्य मीट विक्रेताओं को भी नियमों का पालन करते हुए कारोबार करने की सख्त हिदायत दी गई।खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच और नमूने लेने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विभाग की कार्रवाई से मिलावटखोरी और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है।

Advertisement Box

गुरुवार, 12 नवंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box
Advertisement Box
अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
आज फोकस में

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

और भी पढ़ें

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

✕
[news_reels]
WhatsApp