Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

श्रीदेव सुमन अंतरमहाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि का दबदबा, अंहिसा-मोनिका की जोड़ी बनी विजेता; पवन का नॉर्थ जोन के लिए चयन

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। ऋषिकेश में 13 एवं 14 नवंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध 18 राजकीय महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि की छात्राओं अंहिसा रौतेला एवं मोनिका नेगी की जोड़ी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए डबल्स मुकाबले में विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, महाविद्यालय के छात्र पवन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवीं रैंक हासिल की और नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। महाविद्यालय के टीम मैनेजर आशीष बर्त्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंहिसा रौतेला और मोनिका नेगी की जोड़ी ने डबल्स में जीत हासिल कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया, जबकि पवन ने पांचवीं रैंक प्राप्त कर नॉर्थ जोन के लिए अपनी जगह बनाई।

Advertisement Box

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के.सी. दुदपुड़ी ने विजेता छात्राओं एवं नॉर्थ जोन के लिए चयनित छात्र पवन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। खेल प्रतियोगिताओं में इस प्रकार की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेगी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

रविवार, 15 नवंबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box
Advertisement Box
श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन
आज फोकस में

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
आज फोकस में

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp