Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

तल्ला नागपुर कृषि औद्योगिक विकास मेले का केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने किया शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों और ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने पर दिया जोर

दस्तक पहाड न्यूज चोपता (रुद्रप्रयाग)। तल्ला नागपुर क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, कृषि परंपराओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय तल्ला नागपुर कृषि औद्योगिक विकास मेले का रविवार को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।
मेले के शुभारंभ अवसर पर विधायक आशा नौटियाल ने विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प एवं स्वरोजगार से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने के साथ ही महिला समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
मेले में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं महिला मंगल दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोकगीतों और पारंपरिक लोकनृत्यों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। विधायक ने प्रतिभागी बच्चों एवं महिला मंगल दलों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमारी लोकसंस्कृति और परंपराएं हमारी विशिष्ट पहचान हैं। इनके संरक्षण एवं संवर्द्धन में युवा पीढ़ी और महिला मंगल दलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संपन्न नेगी ने कहा कि तल्ला नागपुर कृषि औद्योगिक विकास मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, कृषि परंपराओं और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। इससे क्षेत्र के किसानों, कारीगरों और स्थानीय उद्यमियों को अपनी प्रतिभा एवं उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि कृषि, उद्योग, पर्यटन और स्थानीय उत्पादों को एक मंच पर लाने वाले ऐसे आयोजन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं। मेले के माध्यम से किसानों, कारीगरों, स्थानीय उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार और विपणन का बेहतर अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना तथा महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना प्राथमिकता है। ऐसे आयोजन क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं भी पैदा करते हैं। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति एवं क्षेत्रीय जनता को शुभकामनाएं देते हुए पांच दिवसीय मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहभागिता करने की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संपन्न नेगी, मेला अध्यक्ष ललित मोहन मेवाल, तल्ला नागपुर संघर्ष समिति के अध्यक्ष अमित प्रदाली, सचिव वीरेंद्र कुनियाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मण बर्तवाल, कोषाध्यक्ष यशपाल नेगी, धीरेन्द्र बर्तवाल, दुर्गा करासी, सतेन्द्र बर्तवाल, हर्ष लाल, मानेंद्र कुमार सहित मेला समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Advertisement Box

रविवार, 15 नवंबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box
Advertisement Box
श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन
आज फोकस में

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
आज फोकस में

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp