Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

टिहरी की बीस साल की लड़की को रुद्रप्रयाग के 19 वर्षीय युवक से हुआ प्यार, पहुँची घर, तो प्रशासन ने लिया एक्शन

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। जनपद रुद्रप्रयाग में बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण को लेकर आज चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को प्राप्त सूचना के अनुसार टिहरी गढ़वाल निवासी एक बालिग युवती (उम्र 20 वर्ष) अपने परिचित किशोर (उम्र 19 वर्ष) के घर जनपद रुद्रप्रयाग पहुंच गई थी तथा विवाह करने की बात पर जोर दे रही थी। सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग श्री विशाल मिश्रा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई की गई।गठित टीम में वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट, बाल कल्याण समिति की सदस्यगण ममता शैली, गीता मलासी, दलवीर सिंह रावत तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक सुरेंद्र सिंह रावत शामिल रहे। टीम द्वारा दोनों पक्षों एवं परिजनों की विस्तृत काउंसलिंग की गई।काउंसलिंग के दौरान युवती को बाल विवाह से संबंधित कानूनी एवं सामाजिक पहलुओं की जानकारी दी गई तथा समझाया गया कि इस प्रकार का निर्णय संबंधित किशोर के भविष्य एवं शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। वहीं किशोर एवं उसके परिजनों को भी विधिक प्रावधानों की जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि निर्धारित वैधानिक आयु पूर्ण होने से पूर्व विवाह किया जाना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।

इसके उपरांत युवती के परिजनों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क स्थापित कर आवश्यक समझाइश दी गई तथा युवती की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के संबंध में आश्वासन प्राप्त किया गया। समस्त पक्षों की सहमति एवं काउंसलिंग के उपरांत युवती को सुरक्षित उसके परिजनों के साथ घर भेजा गया।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में बाल विवाह रोकथाम, बाल संरक्षण एवं किशोर-किशोरियों के हितों की सुरक्षा हेतु निरंतर जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की बाल संरक्षण संबंधी सूचना प्राप्त होने पर प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement Box

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

रविवार, 20 सितंबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp