Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तराखंड में राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, सीएम धामी ने दी मंजूरी

दस्तक पहाड न्यूज देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी है।

केंद्र सरकार की तर्ज पर अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को एक जनवरी, 2026 से 58 प्रतिशत के स्थान पर 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलने के बाद वित्त विभाग जल्द ही इस संबंध में शासनादेश जारी करेगा।राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा लाभ मिलेगा। राज्य में लगभग दो लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी तथा करीब डेढ़ लाख पेंशनर और पारिवारिक पेंशनर बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ प्राप्त करेंगे।महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से कर्मचारियों के वेतन और पेंशनरों की मासिक पेंशन में इजाफा होगा, जिससे उन्हें बढ़ती महंगाई के बीच आर्थिक राहत मिलेगी।यह स्पष्ट किया गया है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जनवरी, 2026 से प्रभावी माना जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनरों को जनवरी से देय अंतर राशि का लाभ भी मिलेगा।हालांकि एरियर के भुगतान की प्रक्रिया और तिथि को लेकर अंतिम निर्णय शासनादेश जारी होने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।सरकारी कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच डीए में बढ़ोतरी से कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत मिलेगी।

Advertisement Box

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब
आज फोकस में

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील
आज फोकस में

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता
आज फोकस में

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?
आज फोकस में

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?

गंगानगर पुल की सुरक्षा पर सवाल, करोड़ों के काम में गुणवत्ता पर उठी उंगली, कामचलाऊ दीवार से कैसे बचेगा पुल? स्थानीय लोगों ने जताई चिंता
आज फोकस में

गंगानगर पुल की सुरक्षा पर सवाल, करोड़ों के काम में गुणवत्ता पर उठी उंगली, कामचलाऊ दीवार से कैसे बचेगा पुल? स्थानीय लोगों ने जताई चिंता

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर
आज फोकस में

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 25 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp