Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीएयू टैलेंट हंट में तेज गेंदबाजों ने दिखाई प्रतिभा, चयनकर्ता रंजीत माली ने दिए महत्वपूर्ण टिप्स

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार रुद्रप्रयाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को चन्द्रापुरी स्थित स्यालसौड़ खेल मैदान में मध्यम तेज गेंदबाजों की खोज के लिए विशेष टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अंडर-19, अंडर-23 एवं पुरुष ओपन वर्ग के कुल 23 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी गेंदबाजी क्षमता का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी हुई तेज गेंदबाजी प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की गति, लाइन-लेंथ, फिटनेस, तकनीकी दक्षता एवं मैच परिस्थितियों में प्रदर्शन की क्षमता का गहन मूल्यांकन किया गया।मुख्य चयनकर्ता रंजीत माली ने सभी प्रतिभागियों की गेंदबाजी का बारीकी से अवलोकन किया तथा चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों को उनकी कमियों और खूबियों के बारे में जानकारी देते हुए प्रदर्शन सुधारने के महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।इस अवसर पर मुख्य चयनकर्ता रंजीत माली ने कहा कि उत्तराखण्ड में तेज गेंदबाजों की प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन, अनुशासित प्रशिक्षण और बेहतर अवसरों की है। आज ट्रायल में कई खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का अच्छा प्रदर्शन किया है। यदि खिलाड़ी निरंतर मेहनत करें और फिटनेस पर विशेष ध्यान दें तो वे राज्य ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं। सीएयू का यह अभियान प्रदेश के उभरते तेज गेंदबाजों को एक मजबूत मंच प्रदान करेगा।

रुद्रप्रयाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष त्रिभुवन बिष्ट ने कहा कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड द्वारा शुरू किया गया यह टैलेंट हंट कार्यक्रम प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जिन्हें संसाधनों और अवसरों की कमी के कारण आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पाता। सीएयू का यह प्रयास ऐसे खिलाड़ियों को पहचान कर उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण से जोड़ने का कार्य करेगा। हमारा प्रयास है कि रुद्रप्रयाग जनपद से भी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के तेज गेंदबाज निकलें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि चयन हो या न हो, प्रत्येक खिलाड़ी को निरंतर अभ्यास और मेहनत जारी रखनी चाहिए क्योंकि खेल में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कार्यक्रम का संचालन नवीन बिष्ट ने किया। इस अवस पर रुद्रप्रयाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हरीश गुसाईं, पूर्व अध्यक्ष कमलेश जमलोकी, उपाध्यक्ष लक्ष्मण भंडारी, सदस्य लक्ष्मी सेमवाल, सैन सिंह पंवार, मनवर नेगी तथा ग्राम पंचायत भटवाड़ी सुनार के प्रधान प्रतिनिधि सूरज जगवान सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल
आज फोकस में

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम
आज फोकस में

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा
आज फोकस में

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा

उत्तराखंड में आज आफत की बारिश! IMD ने चमोली, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में जारी किया ओलावृष्टि का अलर्ट
आज फोकस में

उत्तराखंड में आज आफत की बारिश! IMD ने चमोली, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में जारी किया ओलावृष्टि का अलर्ट

केदारनाथ हेली टिकट ठगों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का डिजिटल एक्शन, 347 फेसबुक पेज और 189 नंबर ब्लॉक, 118 बैंक खाते फ्रीज
आज फोकस में

केदारनाथ हेली टिकट ठगों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का डिजिटल एक्शन, 347 फेसबुक पेज और 189 नंबर ब्लॉक, 118 बैंक खाते फ्रीज

अगस्त्यमुनि की नितिन फिजिकल अकेडमी ने रचा इतिहास,80 में से 60 युवाओं का भारतीय सेना में फाइनल चयन
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि की नितिन फिजिकल अकेडमी ने रचा इतिहास,80 में से 60 युवाओं का भारतीय सेना में फाइनल चयन

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 02 जून 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp