Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

जनगणना में स्व-गणना को लेकर रुद्रप्रयाग में प्रशिक्षण, घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार का विवरण

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। जनगणना प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुगम बनाने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन सभागार में स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों को ऑनलाइन स्व-गणना पंजीकरण की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर योगेश रैवानी एवं संदीप कुमार ने प्रतिभागियों को स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से घर बैठे परिवार के सदस्यों का विवरण ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने पोर्टल पर पंजीकरण, प्रश्नावली भरने, आवश्यक जानकारियां दर्ज करने तथा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी होने वाली विशिष्ट स्व-गणना आईडी के महत्व के बारे में बताया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने जनगणना प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जनपद के तीनों विकासखंडों के गांवों में पहुंचकर आमजन को स्व-गणना की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करेगा।प्रशिक्षण में बताया गया कि डिजिटल इंडिया अभियान के तहत जनगणना में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के साथ जनसंख्या गणना के चरण में भी स्व-गणना का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए https://se.census.gov.in पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। यह पोर्टल प्रगणकों के घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य शुरू करने से ठीक पहले 15 दिनों की अवधि के लिए खुला रहेगा। पोर्टल हिंदी, अंग्रेजी सहित विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।परिवार का विवरण सफलतापूर्वक दर्ज करने के बाद ‘P’ अक्षर से शुरू होने वाली 11 अंकों की विशिष्ट स्व-गणना आईडी जारी होगी, जो पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी। परिवार के सदस्यों के साथ इस आईडी को साझा करना आवश्यक होगा, ताकि प्रगणक के घर पहुंचने पर परिवार का कोई भी सदस्य आईडी उपलब्ध करा सके और ऑनलाइन दर्ज विवरण का सत्यापन किया जा सके।कार्यशाला में पोर्टल पर उपलब्ध उपयोगकर्ता मार्गदर्शिका, ट्यूटोरियल वीडियो, फ्लोचार्ट, प्रश्नावली, वर्चुअल असिस्टेंट, टूलटिप एवं अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की जानकारी भी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और आमजन को स्व-गणना के लिए जागरूक करने की अपील की।इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.एस. मलेठा, जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संदीप भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement Box

सोमवार, 16 नवंबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box
Advertisement Box
श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन
आज फोकस में

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
आज फोकस में

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp