Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

इगास बग्वाल में मातृशक्ति ने बिखेरे लोकसंस्कृति के रंग, मांगल गायन, झूमेलो और नाटक में दिखी प्रतिभा

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। बहुउद्देशीय सांस्कृतिक कला मंच अगस्त्यमुनि में सोमवार को इगास बग्वाल-2 का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न गांवों और नगरों से पहुंची महिलाओं ने मांगल गायन, झूमेलो, कीर्तन और नाटक की शानदार प्रस्तुतियों से उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति के रंग बिखेरे। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से मातृशक्ति ने अपनी पारंपरिक कला, प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम संयोजक त्रिभुवन चौहान ने कहा कि इगास पर्व पर मातृशक्ति को सम्मान और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना लोकपरंपराओं को आगे बढ़ाने की एक नई पहल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए केवल बातें करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसके लिए धरातल पर निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। ऐसे आयोजन लोकसंस्कृति के संरक्षण के साथ ही महिलाओं को अपनी प्रतिभा और हुनर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।प्रतियोगिताओं के परिणामों में कीर्तन में आदर्श कीर्तन मंडली नाकोट, झूमेलो में हंस वाहिनी बवाई, मांगल गायन में हंस वाहिनी बवाई तथा नाटक में कंडारा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका कार्तिक अग्रवाल, प्रकाश बड़वाल और श्रीनंद जमलोकी ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन सुशील गोस्वामी ने किया।सांस्कृतिक संध्या का विशेष आकर्षण लोकगायक विजय पंत रहे। उनके लोकप्रिय गीत ‘पंत दिदा’ की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गीत की धुन पर पूरा परिसर उत्साह और उमंग से भर उठा। पारंपरिक लोकगीतों, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच आयोजित इगास बग्वाल-2 ने उत्तराखंड की लोकपरंपराओं के संरक्षण और मातृशक्ति की प्रतिभा को मंच देने का संदेश दिया।

Advertisement Box

सोमवार, 16 नवंबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box
Advertisement Box
श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन
आज फोकस में

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
आज फोकस में

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp