Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नंदा देवी जात यात्रा के पड़ाव पर दो गांवों के ग्रामीण भिड़े, कई घायल

दस्तक पहाड न्यूज चमोली। नंदा देवी राजजात यात्रा के पड़ाव मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुतोल और कनोल गांव के ग्रामीण किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हुए हैं। घटना में गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र नेता रणजीत सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। रणजीत सिंह सुतोल गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। रणजीत सिंह की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद यात्रा पड़ाव क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।फिलहाल दोनों पक्षों के बीच मारपीट के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों और विवाद के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement Box

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 19 सितंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp